लाइव न्यूज़ :

पंजाब नगर निकाय चुनावः कांग्रेस ने 6 नगर निगम पर किया कब्जा, भाजपा, अकाली दल और आप का बुरा हाल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 17, 2021 16:24 IST

Punjab local body election results: 14 फरवरी को मतदान हुआ था। 70 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने मतदान किया था। आम आदमी पार्टी पहली बार निगम चुनाव लड़ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा और शिरोमणि अकाली दल (SAD) दो दशक के बाद अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं।उम्मीदवारों में 2,832 निर्दलीय, 2307 सत्तारूढ़ कांग्रेस के जबकि 1569 शिरोमणि अकाली दल के हैं।भाजपा ने 1003, आप ने 1606 और बसपा ने 160 उम्मीदवार उतारे हैं।

Punjab local body election results: पंजाब में 100 से अधिक नगर निकाय सीट पर मतगणना जारी है। सत्तारूढ़ कांग्रेस ने आठ नगर निगम में से 6 पर जीत दर्ज की है। 

कांग्रेस ने अबोहर, बठिंडा, कपूरथला, होशियारपुर, मोगा और पठानकोट निगम पर कब्जा कर लिया है। भाजपा, अकाली दल और आप का बुरा हाल है। पंजाब स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजे बुधवार को घोषित किए जा रहे हैं। सुबह नौ बजे मतगणना आरंभ हुई। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गयी है।

पंजाब में स्थानीय निकायों के चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस का प्रदर्शन शानदार रहा है। पार्टी को 6 नगर निगमों में जीत मिली है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी । प्रदेश के आठ नगर निगमों एवं 109 नगर परिषद के लिये मतों की गिनती का काम आज सुबह नौ बजे शुरू हुआ। अधिकारियों ने बताया कि बठिंडा, अबोहर, कपूरथला, होशियारपुर एवं पठानकोट नगर निगमों में कांग्रेस को जीत मिली है जबकि पार्टी बटाला, मोगा नगर निगम में आगे चल रही है।

प्रदेश निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को मोहाली नगर निगम के दो मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान के निर्देश दिये थे। इसलिये इस पूरे नगर निगम में मतों की गिनती का काम बृहस्पतिवार को किया जायेगा। उन्होंने आगे कहा कि मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गयी है। भारतीय जनता पार्टी एवं शिरोमणि अकाली दल अलग अलग चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले साल कृषि कानून के मुद्दे पर शिअद राजग गठबंधन से बाहर हो गया था ।

आठ नगर निगम और 109 नगर परिषद शामिल

राज्य के 117 से अधिक सीट निकाय चुनाव हुए थे, जिनमें आठ नगर निगम और 109 नगर परिषद शामिल हैं। किसानों के विरोध प्रदर्शन के बीच चुनाव हुआ था। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के लिए यह चुनाव महत्वपूर्ण है। क्योंकि 2022 में यहां विधानसभा चुनाव है। अबोहर, बठिंडा, बटाला, कपूरथला, मोहाली, होशियारपुर, पठानकोट और मोगा के आठ नगर निगमों के 2302 वार्ड और 109 नगर परिषदों के लिए कुल 9222 उम्मीदवार मैदान में हैं।

दो बूथों में फिर से मतदान

राज्य निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को मतदान के दौरान अनियमितताओं की रिपोर्ट के बाद एसएएस नगर नगर निगम के दो बूथों में फिर से मतदान का आदेश दिया था। बदमाशों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को क्षतिग्रस्त करने के बाद पटियाला के तीन बूथों और पटियाला में समाना नगर परिषदों के मतदान के एक दिन बाद यह आदेश आया था।

विपक्षी दलों ने सत्तारूढ़ कांग्रेस पर रविवार को मतदान केंद्रों पर ‘‘कब्जा’’ करने और ‘‘हिंसा में संलिप्त रहने’’ के आरोप लगाए थे वहीं मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कहा था कि चुनाव में आसन्न हार देखकर विपक्ष आधारहीन आरोप लगा रहा है।

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टीआम आदमी पार्टीशिरोमणि अकाली दलअमरिंदर सिंहजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा