लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में खींचतानः केंद्रीय मंत्री आठवले बोले, यह गठबंधन की नाकामी, कांग्रेस ने कहा-ग्रामीण विभाग चाहिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 3, 2020 20:19 IST

गठबंधन में शिवसेना, राकांपा, कांग्रेस और अन्य छोटे सहयोगी शामिल हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और छह मंत्रियों ने 28 नवंबर को शपथ ली थी। इसके बाद 30 दिसंबर को मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया लेकिन अब तक मंत्रियों के बीच विभागों का आवंटन नहीं किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआठवले ने कहा, ‘‘यह अगाड़ी (गठबंधन) की विफलता है, अगर वह अब तक अपने मंत्रियों को विभागों का आवंटन नहीं कर पाया है।’’ महाराष्ट्र में विभागों के बंटवारे को लेकर जारी अनिश्चितता के बीच कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि उनकी पार्टी ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित मंत्रालय चाहती है।

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने मंत्रियों के बीच अब तक विभागों का बंटवारा नहीं होने को लेकर सत्तारूढ़ महाराष्ट्र विकास अगाड़ी पर निशाना साधा और कहा कि यह गठबंधन की ‘‘नाकामी’’ है।

गठबंधन में शिवसेना, राकांपा, कांग्रेस और अन्य छोटे सहयोगी शामिल हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और छह मंत्रियों ने 28 नवंबर को शपथ ली थी। इसके बाद 30 दिसंबर को मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया लेकिन अब तक मंत्रियों के बीच विभागों का आवंटन नहीं किया गया है।

आठवले ने कहा, ‘‘यह अगाड़ी (गठबंधन) की विफलता है, अगर वह अब तक अपने मंत्रियों को विभागों का आवंटन नहीं कर पाया है।’’ 

ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित मंत्रालय चाहती है कांग्रेस : वडेट्टीवार

महाराष्ट्र में विभागों के बंटवारे को लेकर जारी अनिश्चितता के बीच कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि उनकी पार्टी ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित मंत्रालय चाहती है। हालांकि उन्होंने विभागों के आवंटन को लेकर शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा के बीच मतभेद की खबरों को खारिज कर दिया।

इससे पहले राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा था कि विभागों का बंटवारा बृहस्पतिवार या मंगलवार को होगा। वडेट्टीवार ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने बृहस्पतिवार को यहां बैठक कर इस बात पर चर्चा की कि पार्टी की ओर से जिला संरक्षक मंत्री कौन बनेगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी दो और मंत्रालय चाहती है और बैठक में इस मुद्दे पर भी चर्चा हुई। उन्होंने मराठी समाचार चैनल 'एबीपी माझा' से कहा, "हम ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित मंत्रालय चाहते हैं। कांग्रेस सूत्रों ने कहा था कि पार्टी इस बात को लेकर नाराज है कि उसे कृषि, ग्रामीण विकास और सहकारी जैसा ग्रामीण क्षेत्रों पर आधारित कोई मंत्रालय नहीं दिया गया। शिवसेना को कृषि मंत्रालय मिला है और दो अन्य मंत्रालय राकांपा को दिये गए हैं।

टॅग्स :इंडियाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनाउद्धव ठाकरे सरकारउद्धव ठाकरेमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा