लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी का ट्वीट, बलात्कार पीड़िता से पुलिस ने मांगे दो गवाह, वाह रे भाजपा का न्याय?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 27, 2019 12:40 IST

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ‘‘उन्नाव बलात्कार मामला: पीड़िता के पिता की हत्या। पीड़िता के चाचा गिरफ़्तार। भारी जन दबाव के बाद घटना के 13 महीने बाद आरोपी विधायक गिरफ़्तार। पीड़िता के परिवार को जान से मारने की कोशिश।’’

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर तीखा हमला बोला और तंज कसते हुए कहा कि यह भाजपा का न्याय है।शाहजहाँपुर बलात्कार मामला: पीड़िता गिरफ़्तार। पीड़िता के परिवार पर दबाव। आरोपी भाजपा नेता को पुलिस ने जन दबाव पड़ने के बाद गिरफ़्तार किया।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयांनद के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाने वाली लड़की की रंगदारी के आरोप में गिरफ्तारी को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर तीखा हमला बोला और तंज कसते हुए कहा कि यह भाजपा का न्याय है।

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ‘‘उन्नाव बलात्कार मामला: पीड़िता के पिता की हत्या। पीड़िता के चाचा गिरफ़्तार। भारी जन दबाव के बाद घटना के 13 महीने बाद आरोपी विधायक गिरफ़्तार। पीड़िता के परिवार को जान से मारने की कोशिश।’’

उन्होंने कहा, ‘‘शाहजहाँपुर बलात्कार मामला: पीड़िता गिरफ़्तार। पीड़िता के परिवार पर दबाव। आरोपी भाजपा नेता को पुलिस ने जन दबाव पड़ने के बाद गिरफ़्तार किया। आरोपी भाजपा नेता पर अब तक बलात्कार का आरोप तक नहीं लगाया। वाह रे भाजपा का न्याय?’’

गौरतलब है कि चिन्मयानंद पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली 23 वर्षीय छात्रा को उनसे पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में विशेष जांच दल ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। 

चिन्मयानंद मामले में दोहरी राजनीति कर रही है योगी सरकार : कांग्रेस

कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद के मामले में 'दोहरी राजनीति' करने का आरोप लगाया। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने यहां संवाददाताओं से कहा कि बलात्कार के आरोप से घिरे चिन्मयानंद के मामले में प्रदेश सरकार दोहरी राजनीति कर रही है।

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा ‘‘चिन्मयानंद पर इल्जाम लगाने वाली लड़की पर जब रंगदारी मांगने का मामला बना तो उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। लेकिन जब पूर्व गृह राज्यमंत्री पर बलात्कार का आरोप लगा तो उन पर धारा 376 के बजाय 376सी जैसी हल्की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।’’ उन्होंने कहा कि चिन्मयानंद के खिलाफ वर्ष 2011 में एक अन्य लड़की से बलात्कार का मामला दर्ज हुआ था। योगी सरकार ने वह मुकदमा वापस लेने की कोशिश थी, लेकिन अदालत ने मना कर दिया था।

सुप्रिया ने यह भी दावा किया कि शिष्या से बलात्कार के आरोप में जेल में बंद आसाराम से चिन्मयानंद के पुराने सम्बन्ध हैं। उन्होंने कहा ‘‘जब आसाराम नाबालिग लड़की के मामले में फंस रहे थे, तब लड़की को बालिग साबित करने के लिये चिन्मयानंद की विद्यापीठ से उसके दो फर्जी सर्टिफिकेट बनवाये गये थे।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में बलात्कार और महिलाओं के प्रति अन्य अपराधों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। 

टॅग्स :इंडियाप्रियंका गांधीयोगी आदित्यनाथकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा