लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने PM मोदी को मोहम्मद बिन तुगलक और CM योगी को बताया औरंगजेब, खड़ा हो सकता है बवाल

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 7, 2018 16:38 IST

कांग्रेस वरिष्ठ नेता व प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि मोदी जी मोहम्मद बिन तुगलक की तरह व्यवहार कर रहे हैं और योगी आदित्यनाथ औरंगजेब की तरह। इस देश में तालिबानी व्यवस्था चलेगी या प्रजातंत्र चलेगा?

Open in App

कांग्रेस ने शुक्रवार (7 दिसंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को लेकर विवाद खड़ा कर देने वाला बयान दिया है। साथ ही साथ मध्य प्रदेश और राजस्थान के विधानसभा चुनाव के दौरान जातिगत राजनीति करने का आरोप लगाया है और कहा है कि उन्होंने भगवान को भी नहीं छोड़ा है। 

कांग्रेस वरिष्ठ नेता व प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि मोदी जी मोहम्मद बिन तुगलक की तरह व्यवहार कर रहे हैं और योगी आदित्यनाथ औरंगजेब की तरह। इस देश में तालिबानी व्यवस्था चलेगी या प्रजातंत्र चलेगा?

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जातिगत राजनीति कर रही है। उसने मध्य प्रदेश और राजस्थान के विधानसभा चुनावों के दौरान भगवान को भी नहीं छोड़ा है। उन्हें भी जातिगत व्यवस्था में घसीट लिया और उनके नेता कहते हैं कि भगवान दलित हैं और कोई कहता है कि आदिवासी हैं और कोई कहता है कि आर्य समाज से हैं। भगवान श्री राम से लेकर हनुमान जी तक हर जगह जातिगत वर्ण विभाजन के अंदर इस देश को धकेल दिया है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद शब्दों की मर्यादा भूल गए और राजनीतिक वातावरण का गंदा करने कोशिश की है। उन्होंने और उनके नेताओं ने कोई ऐसा मौका नहीं छोड़ा है, जहां उन्होंने अपने विरोधियों के लिए गंदे शब्दों और गाली-गलौज की भाषा का इस्तेमाल नहीं किया है। 

उन्होंने पीएम पर हमला बोलते हुए कहा है कि उन्होंने पहले प्रधानमंत्री से लेकर कई प्रधानमत्रियों पर लांछन लगाने में कोई शर्म महसूस नहीं की है। उनका व्यवहार बहुत शर्मनाक था। 

टॅग्स :विधानसभा चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)योगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा