लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस संकटः कल बनारस के लोगों से बात करेंगे पीएम मोदी, खाद्यान्न वितरण सहित कई मुद्दों पर चर्चा

By भाषा | Updated: July 8, 2020 17:26 IST

प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया कि राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान वाराणसी के निवासियों और सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने अपने प्रयासों के माध्यम से तथा जिला प्रशासन की ओर से चलाए गए राहत कार्यों के दौरान यह सुनिश्चित किया कि जरूरतमंदों तक सही समय पर खाना पहुंचे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री ऐसे सभी संगठनों के प्रतिनिधियों से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बृहस्पतिवार को बातचीत करेंगे।संगठनों ने निजी प्रयासों व जिला प्रशासन के साथ मिलकर लगभग 20 लाख भोजन के पैकेट और सूखे राशन के दो लाख किट बांटे।

 

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) के प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे और कोरोना वायरस संकट के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान उनके द्वारा खाद्यान्न वितरण एवं अन्य सहायता पहुंचाने संबंधी प्रयासों के बारे में चर्चा करेंगे।

मोदी लोकसभा में वाराणसी लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया कि राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान वाराणसी के निवासियों और सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने अपने प्रयासों के माध्यम से तथा जिला प्रशासन की ओर से चलाए गए राहत कार्यों के दौरान यह सुनिश्चित किया कि जरूरतमंदों तक सही समय पर खाना पहुंचे।

प्रधानमंत्री ऐसे सभी संगठनों के प्रतिनिधियों से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बृहस्पतिवार को बातचीत करेंगे और उनके अनुभवों व प्रयासों पर चर्चा करेंगे। बयान में कहा गया कि लॉकडाउन के दौरान वाराणसी के सौ से अधिक संगठनों ने निजी प्रयासों व जिला प्रशासन के साथ मिलकर लगभग 20 लाख भोजन के पैकेट और सूखे राशन के दो लाख किट बांटे।

इसके अलावा इन संगठनों ने मास्क, सेनेटाइजर और अन्य जरूरी सामनों को वितरण भी किया। जिला प्रशासन की ओर से उन्हें कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित भी किया गया है। बयान के मुताबिक ये संगठन शैक्षणिक, सामाजिक, धार्मिक, स्वास्थ्य, होटल, सामाजिक क्लबों और अन्य पेशेवर क्षेत्रों में काम करते हैं।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)वाराणसी लोकसभा सीटवाराणसीनरेंद्र मोदीभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा