लाइव न्यूज़ :

संसद सत्रः मोदी सरकार पर कांग्रेस ने बोला चौतरफा हमला, राहुल गांधी ने छह बिंदुओं पर घेरा

By शीलेष शर्मा | Updated: September 2, 2020 18:56 IST

जीडीपी में -23.9 फीसदी की ऐतिहासिक गिरावट, 12 करोड़ लोगों की नौकरी का जाना, 45 वर्षों में सर्वाधिक बेरोज़गारी, केंद्र द्वारा राज्य सरकारों को जीएसटी का भुगतान ना करना, दुनिया भर से अधिक कोरोना के मामलों में होने वाला हर रोज़ का इज़ाफा, हमारी सीमाओं में बाहरी ताक़तों की घुसपैठ, यह सब मोदी द्वारा पैदा की गयी स्थिति के कारण देश झेल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस की धार आज उस समय तेज़ हो गयी जब राहुल गांधी ने छह बिंदुओं पर सरकार पर हमला बोला।राहुल लगातार पिछले कुछ दिनों से देश की अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर हैं।वे अपने दंभ के कारण अनजान बने  हुए हैं और इसीलिए वास्तविक चिंताओं से उनका कोई सरोकार नहीं है। 

नई दिल्लीः देश के आर्थिक हालातों को लेकर हमलावर कांग्रेस की धार आज उस समय तेज़ हो गयी जब राहुल गांधी ने छह बिंदुओं पर सरकार पर हमला बोला।

उन्होंने ट्वीट किया जीडीपी में -23.9 फीसदी की ऐतिहासिक गिरावट, 12 करोड़ लोगों की नौकरी का जाना, 45 वर्षों में सर्वाधिक बेरोज़गारी, केंद्र द्वारा राज्य सरकारों को जीएसटी का भुगतान ना करना, दुनिया भर से अधिक कोरोना के मामलों में होने वाला हर रोज़ का इज़ाफा, हमारी सीमाओं में बाहरी ताक़तों की घुसपैठ, यह सब मोदी द्वारा पैदा की गयी स्थिति के कारण देश झेल रहा है।

राहुल लगातार पिछले कुछ दिनों से देश की अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर हैं। राहुल ने आरोप लगाया कि  मोदी सरकार देश को खतरे की ओर  धकेल रही है रही है। वे अपने दंभ के कारण अनजान बने  हुए हैं और इसीलिए वास्तविक चिंताओं से उनका कोई सरोकार नहीं है। 

जहाँ एक ओर राहुल ने आर्थिक मुद्दों को लेकर हमला बोला तो दूसरी ओर पी चिदंबरम ने ट्वीट किया कि पांच दिनों में पीएम केयर फंड को 3076 करोड़ रुपये मिले लेकिन इन दयालु दाताओं के नाम क्यों सार्वजनिक नहीं किये जायेंगे।  उन्होंने मोदी पर तंज कसा और पूछा  कि दान दाताओं के नाम उजागर करने से आखिर क्यों डर रहे हैं।  

पार्टी ने सोची समझी रणनीति के तहत मोदी सरकार पर अपने हमले की जंग  रखा।  पार्टी के नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि  आम आदमी जी डी  पी का क्या असर होगा नहीं जानता लेकिन ये ज़रूर जानता है कि  मज़दूरों के मुँह का निवाला छिनना ज़ुल्म है, लोगों का नंगे पावों चलना और बसों का खाली खड़े रहना पाप है। 

सुरक्षा उपकरण मांगने पर डॉक्टरों के ट्विटर अकाउंट डिलीट करा देना तानाशाही है, नोटबंदी, गलत जीएसटी और लॉकडाउन डिज़ास्टर स्ट्रोक थे जिसे ये सरकार मास्टर स्ट्रोक बता कर झूठ बोल रही है। 14 सितम्बर से शुरू हो रहे संसद सत्र में प्रश्न काल  कराने पर भी विपक्ष हमलावर है।

अधीर रंजन चौधरी, शशि थरूर, डेरेक ओ ब्रयेन सहित तमाम नेताओं ने इस पर  विरोध जताया है। सूत्रों से मिली खबरों  के अनुसार कांग्रेस की पहल पर विपक्ष प्रश्नकाल ना होने की दशा  में सत्र का बहिष्कार करने की दिशा में विचार कर रहा है। थरूर का कहना था कि सरकार विरोध का स्वर दबाना चाहती है और उसका मकसद केवल सत्र  बुलाकर विधेयक पारित करना है।   

टॅग्स :कांग्रेसनरेंद्र मोदीनौकरीराहुल गांधीनिर्मला सीतारमणसंसद मॉनसून सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा