लाइव न्यूज़ :

BJP सांसद ने कहा, राहुल को तभी लगा सकते हैं गले जब वह शादी करें, नहीं तो हमारी पत्नियां दे देंगी तलाक

By भाषा | Updated: July 27, 2018 04:54 IST

राहुल गांधी ने बुधवार को एक समारोह में कहा था कि बीजेपी सांसद उन्हें देखकर दो कदम पीछे चले जाते हैं क्योंकि उन्हें डर लगता है कि मैं कहीं उन्हें गले न लगा लूं।

Open in App

नई दिल्ली, 27 जुलाईः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसदों को लेकर कहा था कि उनसे सांसद उन्हें देखकर पीछे हट जाते हैं। राहुल गांधी के इस बयान का बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे मजाक उड़ाया है।

उन्होंने गुरुवार को यह कहते हुए उपहास किया कि अगर नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष को गले लगाया तो उनका तलाक हो सकता है क्योंकि ‘‘धारा 377 को अभी खारिज नहीं किया गया है।’’ दुबे ने कहा कि बीजेपी सांसद राहुल गांधी को सिर्फ तभी गले लगा सकते हैं जब वह शादी कर लें। 

उन्होंने कहा, ‘‘हमें उन्हें गले क्यों लगाना चाहिए। धारा 377 अभी खत्म नहीं की गई है। और हमारी पत्नी भी हमें तलाक दे देंगी। अगर राहुल शादी कर लेते हैं तब हम उन्हें गले लगाएंगे। ’’ आईपीसी की धारा 377 के तहत समान लिंग वाले लोगों के बीच यौन संबंध अपराध हैं। 

राहुल गांधी ने बुधवार को एक समारोह में कहा था कि बीजेपी सांसद उन्हें देखकर दो कदम पीछे चले जाते हैं क्योंकि उन्हें डर लगता है कि मैं कहीं उन्हें गले न लगा लूं। पिछले हफ्ते अविश्वास प्रस्ताव के दौरान संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गले लगाने पर बीजेपी नेताओं ने राहुल गांधी की तीखी आलोचना की थी। देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराहुल गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा