लाइव न्यूज़ :

लाभ का पद मामला: AAP के 20 अयोग्य विधायकों की मुश्किल बढ़ी, चुनाव आयोग ने हाई कोर्ट में दी ये दलील

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: February 4, 2018 20:28 IST

हाई कोर्ट ने बीती 24 जनवरी को केन्द्र सरकार की विधायकों को अयोग्य ठहराने की अधिसूचना पर रोक से इंकार कर दिया था।

Open in App

'लाभ का पद मामला' में आम आदमी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। चुनाव आयोग ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर कर कहा है कि, लाभ के पद पर होने के चलते अयोग्य घोषित किए आप के 20 विधायकों की याचिका विचार योग्य नहीं है। चुनाव आयोग ने कहा है कि, दिल्ली विधानसभा से उनकी अयोग्यता निरस्त करने की मांग वाली आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों की याचिका ‘विचार योग्य नहीं’ है और इसे ‘‘निरस्त’’ किया जाना चाहिए।  

न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति चंद्रशेखर की पीठ को बताया गया है कि आप विधायकों ने चुनाव आयोग (ईसी) की सिफारिशों को चुनौती दी है लेकिन इसकी अब कोई अहमियत नहीं है क्योंकि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इन सिफारिशों पर अपना फैसला पहले ही कर चुके हैं। बता दें कि इससे पहले हाई कोर्ट ने बीती 24 जनवरी को केन्द्र सरकार की विधायकों को अयोग्य ठहराने की अधिसूचना पर रोक से इंकार कर दिया था, लेकिन चुनाव आयोग को उपचुनाव के लिए तारीखें घोषित करने जैसा कोई कदम उठाने से रोक दिया गया था। 

इसके बाद अदालत ने 30 जनवरी को चुनाव आयोग को सीटें भरने के लिए उपचुनाव की घोषणा जैसे अपने अंतरिम आदेश को सात फरवरी तक के लिए बढ़ा दिया था।

टॅग्स :लाभ का पदआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालदिल्लीदिल्ली हाईकोर्टचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा