लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को विधान परिषद में मनोनित करने के लिए राज्यपाल पर दबाव डालना ठीक नहीं: भाजपा

By भाषा | Updated: April 22, 2020 19:03 IST

शिवसेना ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को राज्यपाल के कोटे से विधान परिषद सदस्य के तौर पर मनोनीत करने की सिफारिश राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से की है।

Open in App
ठळक मुद्देचंद्रकांत पाटिल ने कहा कि वह उद्धव ठाकरे को विधान परिषद सदस्य के तौर पर मनोनीत करने के खिलाफ नहीं हैं।महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि ठाकरे को विधान परिषद का सदस्य बनने के लिए पहले चुनाव लड़ना चाहिए था।

मुंबई। महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने बुधवार को कहा कि वह राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को विधान परिषद सदस्य के तौर पर मनोनीत करने के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन उन्हें विधान परिषद का सदस्य बनने के लिए पहले चुनाव लड़ना चाहिए था। पाटिल ने यह भी कहा कि ऐसे संकट (कोरोना वायरस) में ठाकरे को विधान परिषद सदस्य नियुक्त करने के लिए राज्य के राज्यपाल पर ‘‘दबाव’’ बनाना अच्छा नहीं दिखता।

पाटिल की यह टिप्पणी राज्य कैबिनेट द्वारा राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से ठाकरे को राज्यपाल के कोटे से विधानमंडल के ऊपरी सदन में एक सदस्य के तौर पर मनोनीत करने की सिफारिश किए जाने की पृष्ठभूमि में आयी है। कोश्यारी ने सिफारिश पर अभी कोई निर्णय नहीं किया है।

पाटिल ने कहा, ‘‘हम ठाकरे को महाराष्ट्र विधानमंडल के ऊपरी सदन में राज्यपाल के कोटे से मनोनीत किये जाने के खिलाफ नहीं हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वास्तव में, ठाकरे के पास 27 मई तक का काफी समय है जब (राज्य विधानमंडल का सदस्य बनने के लिए) छह महीने की अवधि समाप्त होगी।’’

इस महीने की शुरुआत में राज्यपाल को राज्य मंत्रिमंडल द्वारा की गई सिफारिश की ओर परोक्ष तौर पर इशारा करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि ठाकरे को एमएलसी के रूप में मनोनीत करने के लिए राज्यपाल पर (कोरोना वायरस) संकट के बीच दबाव डालना अच्छा नहीं लगता। प्रदेश भजपा प्रमुख ने साथ ही इसको लेकर सवाल उठाया कि ठाकरे द्वारा पूर्व में विधान परिषद सदस्य बनने के लिए चुनाव क्यों नहीं लड़ा गया।

उन्होंने पूरे मुद्दे का राजनीतिकरण करने के लिए शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस की महाराष्ट्र विकास अघाडी सरकार का आरोप लगाया। शिवसेना नेता संजय राउत ने सोमवार को जानना चाहा था कि कोश्यारी को राज्य कैबिनेट की सिफारिश को मंजूर करने से कौन रोक रहा है।

उन्होंने यह भी कहा था कि कोश्यारी का भाजपा के साथ जुड़ा गोपनीय नहीं है, लेकिन यह समय राजनीति में लिप्त होने का नहीं है। ठाकरे महाराष्ट्र विधानमंडल के किसी भी सदन के सदस्य नहीं है, उन्होंने 28 नवम्बर 2019 को मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। संविधान के तहत उन्हें 28 मई 2020 तक विधानमंडल का सदस्य बनना है।

टॅग्स :उद्धव ठाकरेमहाराष्ट्रचंद्रकांत पाटिलभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

राजनीति अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा