लाइव न्यूज़ :

कोई भी देश अवैध जनसंख्या के विस्फोट का बोझ नहीं उठा सकता, सरकार की मंशा अवैध प्रवासियों की पहचान करनाः नकवी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 9, 2019 21:06 IST

नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा समाप्त करने जैसे कई ऐतिहासिक फैसले किए। जम्मू-कश्मीर संबंधी फैसले का इंतजार देशवासी 70 साल से कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार विकास, सशक्तिकरण और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए पूरी ईमानदारी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार एनआरसी मामले को पूरी तरह राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रीय हित का ही मामला समझती है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को लेकर ‘‘दुविधा या भय’’ का माहौल नहीं होना चाहिए क्योंकि इससे भारतीयों की नागरिकता को खतरा पैदा नहीं होता है।

उन्होंने कहा कि अवैध प्रवासियों की पहचान करने में कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। नकवी ने रामपुर में ‘जन चौपाल’ में कहा कि लोगों को अपनी नागरिकता साबित करने के कई अवसर मिलेंगे। अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री नकवी ने इस बात को दुर्भाग्यपूर्ण बताया कि कुछ निहित स्वार्थों वाले लोग ‘‘दुविधा, डर और घबराहट’’ का माहौल पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

नकवी के कार्यालय ने उनके हवाले से जारी बयान में कहा, ‘‘हमें इस प्रकार के तत्वों के षड्यंत्र को लेकर सावधान रहना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की मंशा अवैध प्रवासियों की पहचान करना है। नकवी ने कहा, ‘‘कोई भी देश अवैध जनसंख्या के विस्फोट का बोझ नहीं उठा सकता। अवैध प्रवासियों की समस्या लंबे समय से रही है। लोग लंबे समय से विदेशियों की घुसपैठ का विरोध करते रहे हैं। हम इसे नजरअंदाज नहीं कर सकते।’’

उन्होंने कहा कि वास्तविक नागरिकों के अधिकारों की रक्षा हर कीमत पर की जानी चाहिए। मंत्री ने कहा कि एनआरसी प्रक्रिया 2013 से उच्चतम न्यायालय के दिशानिर्देश में चल रही है। असम देश का एकमात्र राज्य है जहां एनआरसी के अद्यतन की प्रक्रिया की गई। इस प्रक्रिया के बाद 19 लाख से अधिक लोगों का नाम अंतिम सूची से बाहर रखा गया। यह सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई। भाजपा नेताओं ने संकेत दिया है कि एनआरसी संबंधी प्रक्रिया कर्नाटक और हरियाणा जैसे अन्य राज्यों में भी की जा सकती है। नकवी ने कहा कि एनआरसी मामले को लेकर कोई ‘‘साम्प्रदायिक राजनीति’’ नहीं की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार एनआरसी मामले को पूरी तरह राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रीय हित का ही मामला समझती है। सरकार विकास, सशक्तिकरण और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए पूरी ईमानदारी से काम कर रही है। नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा समाप्त करने जैसे कई ऐतिहासिक फैसले किए। जम्मू-कश्मीर संबंधी फैसले का इंतजार देशवासी 70 साल से कर रहे थे। मंत्री ने कहा कि अवैध गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम में संशोधन करके राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करना प्रधानमंत्री की राष्ट्रवादी इच्छाशक्ति का परिणाम है। 

टॅग्स :इंडियामुख्तार अब्बास नक़वीमोदी सरकारकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा