लाइव न्यूज़ :

Rajya Sabha Election 2020: लोस के पूर्व उपाध्यक्ष एम. थंबीदुरई और केपी मुनुसामी होंगे अन्नाद्रमुक प्रत्याशी

By भाषा | Updated: March 9, 2020 14:09 IST

chennai news: अन्नाद्रमुक के समन्वयक तथा उप मुख्यमंत्री ओ. पनीरसेल्वम और मुख्यमंत्री एवं सह समन्वयक के. पलानीस्वामी के हवाले से थंबीदुरई और मुनुसामी के नाम की घोषणा की गई और एक सीट टीएमसी को देने की भी जानकारी दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देदो अप्रैल को तमिलनाडु से राज्यसभा के छह सदस्य सेवानिवृत्त होंगे। कुछ दिन पहले द्रमुक ने तीन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी।

चेन्नईः राज्यसभा के लिए होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिए तमिलनाडु से अन्नाद्रमुक ने सोमवार को लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष एम. थंबीदुरई और वरिष्ठ नेता के. पी. मुनुसामी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

सत्तारूढ़ दल ने एक सीट अपने सहयोगी दल तमिल मनीला कांग्रेस को दी है, इस दल के प्रमुख जी. के. वासन उम्मीदवार होंगे। पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति में अन्नाद्रमुक के समन्वयक तथा उप मुख्यमंत्री ओ. पनीरसेल्वम और मुख्यमंत्री एवं सह समन्वयक के. पलानीस्वामी के हवाले से थंबीदुरई और मुनुसामी के नाम की घोषणा की गई और एक सीट टीएमसी को देने की भी जानकारी दी गई।

दो अप्रैल को तमिलनाडु से राज्यसभा के छह सदस्य सेवानिवृत्त होंगे। कुछ दिन पहले द्रमुक ने तीन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। सत्तारूढ़ दल और विपक्षी द्रमुक तथा उसके सहयोगियों की संख्या के आधार पर यह कहा जा सकता है कि सभी छह उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित होंगे। चुनाव 26 मार्च को होगा। 

टॅग्स :तमिलनाडुडीएमकेएआईडीएमकेसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारतमहिलाओं के लिए 2,000 रुपये, पेंशन में बढ़ोतरी, मुफ्त बिजली..., DMK का तमिलनाडु चुनाव घोषणा-पत्र हुआ जारी

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा