लाइव न्यूज़ :

मुख्तार अब्बास नकवी बोले- 'राहुल-प्रियंका के साथ-साथ अब रॉबर्ट वाड्रा साहब भी आ गए मैदान में, ये तिकड़ी कन्फ्यूजन पैदा करेगी'

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 19, 2020 14:46 IST

कोरोना लॉकडाउन के बीच देश में आज कोविड-19 संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार चली गई है और तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस पार्टी से कहा- सियासी घमासान होता रहेगा पहले संकट का समाधान हो जाए। राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा 20 लाख करोड़ के पैकेज को जनता के हित में नहीं बताया है।

नई दिल्ली: केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस पार्टी पर कोरोना वायरस के वैश्विक महामारी के दौरान राजनीति करने का आरोप लगाया है। मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस के पर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा की आलोचना की है। मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है, ''राहुल गांधी उतर आए मैदान में, प्रियंका जी आ गईं और अभी रॉबर्ट वाड्रा साहब भी आ गए। अब ये जो तिकड़ी है ये लोगों में कन्फ्यूजन पैदा करने के लिए है। लोगों के आत्मविश्वास को कमजोर करने के लिए है। सियासी घमासान होता रहेगा पहले संकट का समाधान हो जाए।''

पिछले हफ्ते एक न्यूज चैनल पर डिबेट के दौरान भी नकवी ने राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा था। राहुल गांधी की ओर से सरकार पर साहुकार की तरह काम करने के लगाए गए आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए नकवी ने कहा कि यह उधार नहीं, गरीबों और किसानों का उद्धार है। राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा 20 लाख करोड़ के पैकेज को जनता के हित में नहीं बताया है। 

राहुल गांधी को गरीब मजबूर की भलाई हजम नहीं हो रही है- मुख्तार अब्बास नकवी

राहुल गांधी पर तंज करते हुए नकवी ने कहा था कि कांग्रेस की सियासी राह का जो कंटक है, वह राहुल गांधी की सोच का संकट है। उनको किसान और गरीब मजबूर की भलाई हजम नहीं हो रही है। 

मुख्तार अब्बास नकवी ने कथित 'इस्लामोफोबिया' (इस्लाम के खिलाफ नफरत की भावना) को भारत को बदनाम करने का प्रयास करार देते हुए ये भी कहा था कि देश में अल्पसंख्यक फल-फूल रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में अल्पसंख्यक वर्ग के लोग सम्मान के सशक्तीकरण में बराबर के भागीदार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार में हो रहे समावेशी विकास को 'मोदी फोबिया क्लब' हजम नहीं कर पा रहा है और इसलिए वह 'असहिष्णुता, सांप्रदायिकता और अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव' के आरोपों के जरिए दुष्प्रचार में लगा है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए नकवी ने कहा था,  भारत को बदनाम कर रहे ब्रिगेड में शामिल बहुत से लोग उसी "विरासत के वारिस" हैं जिन्होंने कांग्रेस के समय में भिवंडी से भागलपुर, मलियाना से मालेगांव तक हुए 5 हजार से ज्यादा कत्लेआम पर ना कभी सवाल उठाया ना कभी कहीं शिकायत की, क्योंकि यह सब जिस दौरे हुकूमत में हुआ था उसकी नाल उस ''दरबार के दरबारियों'' से बंधी है।

टॅग्स :मुख्तार अब्बास नक़वीराहुल गांधीप्रियंका गांधीरॉबर्ट वाड्राभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारत रत्न
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा