लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री नकवी बोले, कांग्रेस पार्टी पप्पू के चोंचलों और परिवार के घोंसले में सिमटी हुई है, राहुल के ट्वीट पर कही ये बात

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 6, 2020 13:45 IST

राहुल गांधी लगातार अपने ट्वीट के माध्यम से केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना करते रहते हैं। राहुल गांधी ने पिछले कुछ महीनों में भारत-चीन सीमा विवाद, कोरोना लॉकडाउन, अर्थव्यवस्था, जीडीपी, जेईई और नीट की परीक्षाओं को लेकर कई ट्वीट किए हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने कहा- जीएसटी कोई कर प्रणाली नहीं है, यह तो भारत के गरीबों पर हमला है। यह छोटे दुकानदारों, छोटे एवं मझोले व्यवसायों, किसानों और श्रमिकों पर हमला है। राहुल गांधी ने भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर भी कई ट्वीट कर पीएम नरेंद्र मोदी की विदेश नीतियों की आलोचना की है।

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी अब एक ऐसी पार्टी है, जो सिर्फ सोशल मीडिया पर तक ही सीमित हो गई है। मुख्तार अब्बास नकवी ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनका काम सिर्फ पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर सोशल मीडिया पर ट्वीट करना है।  केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, पप्पू के चोंचलों और परिवार के घोंसले में सिमटी हुई पार्टी आज सोशल मीडिया की किटी पार्टी बन गई है... आप (राहुल गांधी) सुबह उठ जाएंगे और मोदी जी को कोसने लगेंगे बिना तर्कों के बिना तथ्यों के। आपके तर्कों की कंगाली आपको मवाली बनाती जा रही है। 

कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी राहुल गांधी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, उनकी (राहुल) सोच टिप्पणियों तक सीमित है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास और सुरक्षा वाली सोच रखते हैं। सिंधिया ने राहुल गांधी ने नाम लिए बगैर कहा था, एक तरफ (मोदी की) विकास और सुरक्षा वाली सोच है, वहीं दूसरी तरफ (राहुल की) यह केवल टिप्पणी करने तक सीमित रहने वाली सोच है।

राहुल गांधी ने आज ने कहा- भारत की असंगठित अर्थव्यवस्था पर दूसरा बड़ा हमला है जीएसटी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार (6 सितंबर) को कहा कि राजग का माल एवं सेवा कर (जीएसटी) कोई कर प्रणाली नहीं, बल्कि भारत के गरीबों और छोटे एवं मझोले व्यवसायों पर हमला है। उन्होंने सभी से इसके खिलाफ खड़े होने की अपील की। गांधी ने जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स करार देते हुए कहा कि यह भारत की असंगठित अर्थव्यवस्था पर दूसरा बड़ा हमला है और यह पूरी तरह से ‘‘विफल’’ रहा है।

उन्होंने पहले कहा था कि नोटबंदी अर्थव्यवस्था के अनौपचारिक क्षेत्र पर पहला हमला थी। अर्थव्यवस्था पर अपनी वीडियो श्रृंखला के क्रम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि राजग सरकार ने ऐसे बड़े उद्योगपतियों को ध्यान में रखते हुए कर की चार अलग-अलग श्रेणियां बनाईं जिनके पास जीएसटी के तले कर में बदलाव करने के वास्ते आवश्यक साधन और संपर्क हैं।

अपने विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर साझा की गई वीडियो श्रृंखला में राहुल गांधी ने कहा, जीएसटी पूरी तरह से विफल रहा है। यह न केवल नाकाम साबित हुआ, बल्कि यह गरीबों और छोटे तथा मझोले उद्योगों पर हमला भी है।

टॅग्स :मुख्तार अब्बास नक़वीराहुल गांधीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा