लाइव न्यूज़ :

BJP मंत्री ने पीएम मोदी, सीएम शिवराज और योगी को बताया देश का कलंक, विकास दुबे के एनकाउंटर पर दिया बयान, देखें Video

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 11, 2020 09:29 IST

कानपुर शूटआउट का मुख्य आरोपी और हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को 10 जुलाई सुबह 9 बजे के करीब कथित मुठभेड़ में पुलिस ने कानपुर में मार गिराया है। विकास दुबे को 9 जुलाई को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया गया था। 

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के मंत्री तुलसी सिलावट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।मध्य प्रदेश के मंत्री तुलसी सिलावट के वीडियो पर कई कांग्रेसी नेताओं ने तंज कसा है।

भोपाल:  मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री तुलसी सिलावट ने कानपुर शूटआउट के आरोपी और गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसपर विवाद हो गया है। तुलसी सिलावट से जब विकास दुबे के एनकाउंटर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देश और समाज का कलंक बता दिया। मीडिया से बात करते हुए, तुलसी सिलावट ने कहा, ''सुनो...ये जो देश के प्रधानमंत्री, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री...ऐस लोग समाज के लिए कलंक हैं। ये जो घटना घटी है यह हमारे समाज के लिए एक प्रेरणा भी है।'' 

बीजेपी के मंत्री का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कांग्रेस ने मंत्री के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि जो सच्चाई है वो जुबान पर आ ही गई।

तुलसी सिलावट ने कहा- वीडियो के साथ की गई छेड़छाड़

वीडियो के वायरल होने और विवाद बढ़ने के बाद तुलसी सिलावट ने कहा कि उन्होंने विकास दुबे को समाज का कलंक बताया था और पीएम मोदी, दोनों एमपी सीएम, यूपी सीएम को बधाई दी थी। ये कांग्रेस पार्टी के कुछ लोगों की हरकत है, जो इसको गलत प्रचार कर वायरल कर रहे हैं। तुलसी सिलावट ने कहा है कि वह इसपर कानूनी कार्रवाई भी करेंगे। 

कांग्रेस नेता  राकेश सिंह यादव ने वीडियो को लेकर लगाए आरोप पर कहा, आखिरकर भगवान ने सच बुलावा ही दिया। वहीं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी राज्य सचिव राकेश सिंह यादव ने मंत्री सिलावट से मांग की कि अगर उनमें थोड़ी सी नैतिकता बची है तो वह तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें और जनता से माफी मांगें। 

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए बीजेपी मंत्री तुलसी सिलावट

तुलसी सिलावट के इस वीडियो को शेयर सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि आखिरकर किसी तरह इनके जुबां पर सच सामने आ ही गया।  हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो यह कह रहे हैं कि इस उक्त वीडियो के साथ  छेड़खानी की गई है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहाननरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथविकास दुबेकानपुरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा