लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के नए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की तलाश शुरू, विदर्भ या मराठवाड़ा से होने की संभावना

By शीलेष शर्मा | Updated: December 22, 2020 17:46 IST

कांग्रेस ने अशोक अर्जु्न राव जगताप को पार्टी की मुंबई इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही चरण सिंह सापरा को मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री आरिफ नसीम खाम को चुनाव अभियान समिति का प्रमुख बनाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देजगताप पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा के करीबी माने जाते हैं।बालासाहेब थोराट की अगुवाई में मुंबई के लिए स्कीनिंग एवं रणनीति समिति भी बनाई गई है।चंद्राकात हंदोरे को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से मुंबई इकाई का प्रभारी बनाया गया है।

नई दिल्लीः कांग्रेस नेतृत्व पार्टी का नया अध्यक्ष तैयार करने से पहले महाराष्ट्र सहित कुछ राज्यों में प्रदेश इकाइयों का पुनर्गठन करने की तैयारी कर रहा है।

मुंबई प्रदेश इकाई के बाद पार्टी की प्राथमिकता महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस में बदलाव करने की है। प्रदेश अध्यक्ष बाला साहब थोराट के मंत्रिपरिषद में शामिल किये जाने के बाद से ही पार्टी नये अध्यक्ष की तलाश कर रही है।

उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार पार्टी आलाकमान इस बार विदर्भ से पार्टी के किसी नेता को ज़िम्मेदारी सौंपना चाहता है लेकिन उसकी सबसे बड़ी समस्या चेहरे को लेकर है, खेमों में बंटी कांग्रेस के पास विदर्भ में ऐसा कोई चेहरा सामने नहीं आ रहा जो सभी खेमों को साथ लेकर चल सके।

पार्टी नेतृत्व के सामने दो नाम उभर सामने आये थे जिनमें नाना पटोले और सतीश चतुर्वेदी के नाम थे। पटोले के विधानसभा अध्यक्ष बन जाने से पार्टी नेतृत्व को पटोले का नाम छोड़ना पड़ा,अब केवल सतीश चतुर्वेदी का नाम विदर्भ से बचता है लेकिन गुटबाज़ी के कारण कुछ समय पूर्व चतुर्वेदी को निलंबित किया गया था जो उनके अध्यक्ष बनने में आड़े आ रहा है।

पार्टी सूत्र का कहना था कि विदर्भ नेतृत्व की पहली पसंद है क्योंकि वहाँ पार्टी अपने पुराने जनाधार को फिर से लामबंद कर सकती है। नेतृत्व की दूसरी पसंद मराठवाड़ा है ,अगर विदर्भ से किसी नाम पर सहमति नहीं बनती है तब मराठवाड़ा से किसी पार्टी के पुराने नेता को ज़िम्मेदारी सौंपी जा सकती है। 

मुंबई कांग्रेस प्रमुख ने 2022 का नगर निकाय चुनाव अकेले लड़ने का संकेत दिया

मुंबई कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रमुख अशोक उर्फ ​​भाई जगताप ने संकेत दिया कि पार्टी 2022 के मुंबई नगर निकाय चुनाव में सभी 227 सीटों पर लड़ेगी। कांग्रेस महाराष्ट्र में शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के साथ सरकार में शामिल है। जगताप ने पुणे जिले के जेजुरी में पत्रकारों से कहा, "सीटों का बंटवारा करना एक मुश्किल काम है, इसलिए, हमें एक पार्टी के रूप में उन लोगों के बारे में सोचना चाहिए, जो पार्टी के झंडे को अपने कंधों पर लेकर चलते हैं और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के आगामी चुनाव में सभी 227 सीटों पर लड़ना चाहिए।"

मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी (एमआरसीसी) के अध्यक्ष के रूप में उनकी प्राथमिकताओं के बारे में पूछे जाने पर, जगताप ने कहा कि पिछले चुनावों में कांग्रेस की सीटों की संख्या कम हो गई है और वह सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए सभी अनुभवी नेताओं को एकजुट करने की कोशिश करेंगे।

कांग्रेस ने चरण सिंह सपरा को मुंबई कांग्रेस का नया कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। इससे पहले, एआईसीसी के महासचिव के सी वेणुगोपाल के बयान के अनुसार, "कांग्रेस अध्यक्ष ने मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस समिति के नए अध्यक्ष के रूप में अशोक अर्जुनराव जगताप की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। चरण सिंह सपरा एमआरसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष होंगे।" 

टॅग्स :कांग्रेससोनिया गाँधीराहुल गांधीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा