लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावः खड़से, पंकजा मुंडे के बाद पूर्व मंत्री राम शिंदे बगावत पर उतरे, भाजपा में असंतोष जारी

By भाषा | Updated: May 14, 2020 20:36 IST

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में सभी प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए हैं। राज्य के मुख्यमंत्री सहित 8 अन्य उम्मीदवार को आयोग ने विजेता घोषिच किया। 9 सीट पर नौ प्रत्याशी ही मैदान में थे।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव की चार सीटों के लिये रमेश कराड, गोपीचंद पाडलकर, प्रवीण दतके और रंजीतसिंह मोहिते को उम्मीदवार बनाया है।राम शिंदे को पिछले साल नवंबर में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में करजात-जामखेड़ सीट से राकांपा उम्मीदवार रोहित पवार के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

मुंबईः भाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खड़से के बाद पार्टी के एक और नेता तथा महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री राम शिंदे ने 21 मई को होने वाले विधान परिषद चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर असंतोष जताया है।

भाजपा ने महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव की चार सीटों के लिये रमेश कराड, गोपीचंद पाडलकर, प्रवीण दतके और रंजीतसिंह मोहिते को उम्मीदवार बनाया है। नौ सीटों पर होने वाले चुनाव के लिये नौ ही उम्मीदवार बचे हैं, लिहाजा सभी को विजेता घोषित कर दिया गया।

राम शिंदे को पिछले साल नवंबर में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में करजात-जामखेड़ सीट से राकांपा उम्मीदवार रोहित पवार के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा था। हाल ही में उन्होंने विधान परिषद चुनाव के लिये अपनी उम्मीदवारी की इच्छा जतायी थी, लेकिन अंतिम सूची में उनका नाम नहीं आया। मंगलवार को अंतिम समय पर हुए नाटकीय घटनाक्रम में भाजपा ने डॉक्टर अजित गोपछड़े से लातूर से आने वाले रमेश कराड के लिये नामांकन वापस लेने के लिये कहा था।

कराड पहले ही नामांकन पत्र दाखिल कर चुके थे। कराड को भाजपा की पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे का करीबी माना जाता है। पंकजा को पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में पर्ली सीट से हार का सामना करना पड़ा था। राम शिंदे ने बुधवार को अपने फेसबुक पोस्ट में कहा, ''भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा था कि जिन लोगों को विधान परिषद चुनाव के लिये टिकट नहीं मिला है, उन्हें इस फैसले को समझना और इससे सीखना चाहिये।''

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, ''मुझे लगता है कि पंकजाताई मुंडे ने अपना गुणा-भाग सही ढंग से किया और रमेश कराड अंतिम चार उम्मीवारों में जगह बनाने में कामयाब रहे। मैं और कुछ अन्य लोग अपने पत्ते उस तरह से नहीं खेल सके।'' इससे पहले भाजपा के ही एक वरिष्ठ नेता एकनाथ खड़से ने भी विधान परिषद चुनाव के लिये टिकट नहीं मिलने पर नाराजगी जतायी थी। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मुंबईजेपी नड्डाउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा