लाइव न्यूज़ :

एक साल से अधिक समय तक नहीं चलेगी महाराष्ट्र सरकार! BJP नेता सरोज पांडे का आकलन

By संतोष ठाकुर | Updated: December 12, 2019 07:58 IST

सरोज पांडे ने कहा, शिवसेना और कांग्रेस-एनसीपी की विचारधारा में जमीन-आसमान का अंतर है.

Open in App
ठळक मुद्देराज्य की जनता ने एक स्थायी सरकार के लिए भाजपा-शिवसेना की युति को वोट दिया था-पांडे शिवसेना को गठबंधन से अलग होने का खामियाजा उठाना पड़ेगा

भाजपा की राज्यसभा सदस्य और पार्टी की महाराष्ट्र प्रभारी सरोज पांडे का आकलन है कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे नीत महाराष्ट्र सरकार एक साल से अधिक समय तक नहीं चलेगी. उन्होंने लोकमत से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि इस सरकार के गठन के पीछे असमान विचारधाराओं के बीच गैरतार्किक गठजोड़ है. ऐसे में विपरीत विचारधारा के दल एक साथ कितनी दूर चल सकते हैं, यह देखना रोचक होगा.

उन्होंने कहा कि शिवसेना और कांग्रेस-राकांपा की विचारधारा में जमीन-आसमान का अंतर है. शिवसेना को अपने सभी पुराने लक्ष्य, विचारधारा और संदेश से समझौता करना होगा. वह किस हद तक इसके लिए तैयार होते हैं, इसको लेकर स्वयं उनके दल के अंदर सवाल हो रहे हैं.

सरोज पांडे ने कहा कि राज्य में भाजपा और शिवसेना ने मिलकर चुनाव लड़ा था. राज्य की जनता ने एक स्थायी सरकार के लिए भाजपा-शिवसेना की युति को वोट दिया था. लेकिन शिवसेना गैरतार्किक तरीके से स्वयं अलग हो गई. उसने ऐसा क्यों किया, राज्य की जनता यह सवाल कर रही है. क्या आने वाले समय में एक बार फिर भाजपा और शिवसेना के बीच गठबंधन हो सकता है. क्या दोनों दल साथ आ सकते हैं?

इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इसको लेकर वह इस समय कुछ नहीं कह सकती हैं. यह निर्णय पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ही करेगा. लेकिन शिवसेना को गठबंधन से अलग होने का खामियाजा उठाना पड़ेगा, यह निश्चित है. जनता उससे अपने वोट का हिसाब जरूर करेगी. 

टॅग्स :महाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा