लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः उद्धव सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में हो सकती है देरी, डिप्टी सीएम पद के लिए कांग्रेस-एनसीपी में तनातनी!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 30, 2019 08:10 IST

उद्धव के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण के एक दिन बाद, शुक्रवार को डिप्टी सीएम के पद को लेकर सहयोगी दलों के बीच एक नई असहमति पैदा हो गई।  सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने डिप्टी सीएम के पद को लेकर नए सिरे से दावा किया, लेकिन एनसीपी ने यह पद कांग्रेस को देने से इंकार कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देआवास, वित्त, राजस्व, सहकारी समितियां और शहरी विकास विभाग को लेकर गठबंधन दल आपस में उलझे हुए हैं।एनसीपी ने डिप्टी सीएम पद कांग्रेस को देने से इंकार कर दिया है।

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने के एक दिन बाद, शुक्रवार को डिप्टी सीएम के पद को लेकर सहयोगी दलों के बीच ताजा मतभेद सामने आया है। दरअसल, महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गठबंधन में तीनों दलों के बीच अभी तक सत्ता-साझाकरण व्यवस्था में विभिन्न पदों को लेकर पर सहमति नहीं  बन पाई है।

उद्धव के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण के एक दिन बाद, शुक्रवार को डिप्टी सीएम के पद को लेकर सहयोगी दलों के बीच एक नई असहमति पैदा हो गई।  सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस ने डिप्टी सीएम के पद को लेकर नए सिरे से दावा किया, लेकिन एनसीपी ने यह पद कांग्रेस को देने से इंकार कर दिया।

इसके अलावा, दोनों दलों के राज्य नेतृत्व के इस मुद्दे को हल करने में असमर्थ होने की वजह से दोनों दलों के राष्ट्रीय नेतृत्व अब इस मामले को देख रहे हैं।  आपको बता दें कि डिप्टी सीएम पद के अलावा, तीनों पक्षों ने कुछ प्रमुख विभागों के बारे में आम सहमति भी नहीं बनाई है। इन विभागों में प्रमुख रूप से  आवास विभाग, वित्त, राजस्व, सहकारी समितियां और शहरी विकास शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक,  यही वजह है कि ठाकरे सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को अभी कुछ समय के लिए टाल दिया गया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि शनिवार को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के तुरंत बाद मंत्रिमंडल विस्तार  होने की उम्मीद थी। एक बार सभी पक्षों के बीच सहमति बन जाने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है।

इसके अलावा आपको बता दें कि राकांपा नेता अजित पवार ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र विकास आघाडी के घटकों के बीच हुए समझौते के अनुसार उनकी पार्टी को उपमुख्यमंत्री पद मिलेगा, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कांग्रेस से होगा। पवार का बयान इन खबरों के बीच आया है कि कांग्रेस अब उपमुख्यमंत्री पद की मांग कर रही है और राकांपा को अध्यक्ष पद देने के लिए तैयार है। उल्लेखनीय है कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी और उनके साथ शिवसेना, राकांपा तथा कांग्रेस के दो-दो मंत्रियों ने भी शपथ ली थी। पवार ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के चयन का फैसला राकांपा द्वारा किए जाने का सवाल ही पैदा नहीं होता।’’

अध्यक्ष का चुनाव शनिवार को किए जाने की उम्मीद है जब उद्धव सरकार को शक्ति परीक्षण का सामना करना पड़ सकता है। पवार ने कहा, ‘‘ (तीनों दलों के शीर्ष नेताओं की बैठक में) यह फैसला हुआ था कि मुख्यमंत्री शिवसेना, उपमुख्यमंत्री राकांपा और अध्यक्ष पद कांग्रेस और उपाध्यक्ष पद राकांपा के पास जाएगा।’’ पवार ने तीन दिसंबर के बाद होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में कहा कि मुख्यमंत्री ठाकरे इस बारे में फैसला करेंगे। कांग्रेस में सूत्रों ने बताया कि पार्टी अब उपमुख्यमंत्री पद चाहती है।

पार्टी के एक नेता ने कहा, ‘‘पार्टी ने पहले अध्यक्ष पद मांगा था और तीनों दलों के बीच इसे लेकर सहमति बनी थी, लेकिन अब यह उपमुख्यमंत्री पद चाहती है और राकांपा को अध्यक्ष पद देने के लिए तैयार है।’’ कांग्रेस के एक अन्य नेता ने कहा कि पार्टी दो उपमुख्यमंत्रियों (कांग्रेस और राकांपा की ओर से एक-एक उपमुख्यमंत्री) के विचार के खिलाफ नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सरकार का चेहरा होते हैं, इसलिए कांग्रेस यह पद चाहती है।’’ 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रअजित पवारउद्धव ठाकरेकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा