लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र भाजपा नेता खड़से ने सबूत सौंपे, हार के लिए कौन जिम्मेदार, कहा-वह न तो बेचैन हैं और न ही नाराज

By भाषा | Updated: December 7, 2019 20:09 IST

भाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खड़से की बेटी रोहिणी भी उत्तरी महाराष्ट्र से चुनाव हारने वाले भाजपा उम्मीदवारों में शामिल हैं। भाजपा नेता कहा कि वह "सबूतों" को सार्वजनिक करने के लिये तैयार थे, लेकिन पार्टी अनुशासन से बंधे होने के कारण उन्होंने ऐसा नहीं किया।

Open in App
ठळक मुद्देवह भाजपा की उत्तरी महाराष्ट्र की कोर समिति की बैठक से इतर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, "मेरे पास (क्षेत्र में) भाजपा उम्मीदवार की हार के लिये जिम्मेदार व्यक्तियों के नाम के साथ पूरे सबूत हैं।"

भाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खड़से ने शनिवार को कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राज्य के उत्तरी हिस्से में पार्टी उम्मीदवारों की हार के लिये जिम्मेदार नेताओं के खिलाफ "सबूत" राज्य इकाई के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल को सौंप दिये हैं।

खड़से की बेटी रोहिणी भी उत्तरी महाराष्ट्र से चुनाव हारने वाले भाजपा उम्मीदवारों में शामिल हैं। भाजपा नेता कहा कि वह "सबूतों" को सार्वजनिक करने के लिये तैयार थे, लेकिन पार्टी अनुशासन से बंधे होने के कारण उन्होंने ऐसा नहीं किया।

वह भाजपा की उत्तरी महाराष्ट्र की कोर समिति की बैठक से इतर पत्रकारों से बात कर रहे थे। खड़से ने कहा कि वह न तो बेचैन हैं और न ही नाराज। उन्होंने कहा, "मेरे पास (क्षेत्र में) भाजपा उम्मीदवार की हार के लिये जिम्मेदार व्यक्तियों के नाम के साथ पूरे सबूत हैं।"

खडसे ने किसी का नाम लिये बिना जलगांव से अपनी बेटी रोहिणी और बीड से पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे की हार के लिये कई नेताओं को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने इन नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। गौरतलब है कि 21 अक्टूबर को हुए चुनाव में 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 105 सीटों पर जीत मिली थी जबकि 2014 में उसने 122 सीटों पर जीत हासिल की थी। 

टॅग्स :इंडियामहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पंकजा मुंडेशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा