मदनलाल सैनी बने राजस्थान के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, पार्टी नेताओं ने दी बधाई

By भाषा | Published: June 29, 2018 08:43 PM2018-06-29T20:43:07+5:302018-06-29T20:43:07+5:30

वह भाजपा के भारतीय किसान मोर्चा, अनुशासन कमेटी सहित पार्टी के कई अन्य पदों पर कार्य कर चुके हैं।

Madan Lal Saini, Rajya Sabha MP appoints as the new Rajasthan BJP Chief | मदनलाल सैनी बने राजस्थान के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, पार्टी नेताओं ने दी बधाई

मदनलाल सैनी बने राजस्थान के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, पार्टी नेताओं ने दी बधाई

जयपुर, 29 जूनः भाजपा नेता एवं राज्यसभा सदस्य मदनलाल सैनी के राजस्थान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने पर भाजपा नेताओं ने बधाई एवं शुभकामनांए दी। सैनी के राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने की घोषणा के साथ ही भाजपा नेताओं और उनके समर्थकों का पार्टी मुख्यालय पहुंचना शुरू हो गया। भाजपा विधायक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने बताया कि सैनी ने पार्टी के साथ पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ काम किया है। वह पार्टी की सभी महत्वपूर्ण बैठकों में भाग लेते रहे। वह हाल ही में राज्यसभा सदस्य बने हैं।

उन्होंने कहा कि सैनी को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने से यह संदेश मिलता है कि एक कार्यकर्ता भी प्रदेश अध्यक्ष बन सकता है। सैनी पार्टी के साथ पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करते रहे हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरूण चतुर्वेदी ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता और नेता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष के निर्देश में कार्य करेंगे। इस वर्ष मार्च महीने में सैनी के साथ राज्यसभा सदस्य बने किरोडी लाल मीणा ने कहा कि सैनी पार्टी के जमीनी स्तर के समर्पित कार्यकर्ता हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर सैनी के समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर खुशियां साझा की। पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता 75 वर्षीय सैनी आज दिल्ली में हैं। वह भाजपा के भारतीय किसान मोर्चा, अनुशासन कमेटी सहित पार्टी के कई अन्य पदों पर कार्य कर चुके हैं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

Web Title: Madan Lal Saini, Rajya Sabha MP appoints as the new Rajasthan BJP Chief

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे