नई दिल्लीः भाजपा ने अहम घोषणा कर दी है। लोकसभा सांसद सी आर पाटिल को गुजरात बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया है। वह गुजरात के नवसारी से भाजपा सांसद हैं। वहीं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जामयांग सेरिंग नामग्याल को लद्दाख पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया।
गुजरात की नवसारी लोकसभा सीट से सीआर पाटिल ने 6,89,668 वोट के अंतर से सबसे बड़ी जीत हासिल की थी। आखिरकार गुजरात भाजपा को नया अध्यक्ष मिल गया। जीतूभाई वाघाणी के स्थान पर सी आर पाटिल को नया अध्यक्ष बनाया गया है। 2019 के लोसकभा चुनाव में पाटिल ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की थी। उसका उन्हें इनाम मिल गया।
भाजपा में लगातार परिवर्तन हो रहा है। हाल ही में दिल्ली, हिमाचल प्रदेश भाजपा सहित कई प्रदेश में अपने अध्यक्ष चेंज किए हैं। जेपी नड्डा धीरे-धीरे संगठन को मजबूत कर रहे हैं। केंद्रीय समिति में भी कई पद खाली हैं। अरुण जेटली, सुषमा स्वराज और अनंत कुमार के निधन के बाद कई जगह खाली हैं। उसे भरा जाना है।
भाजपा ने सोमवार को नवसारी से सांसद सी आर पाटिल को गुजरात भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया
भाजपा ने सोमवार को नवसारी से सांसद सी आर पाटिल को गुजरात भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया। साथ ही पार्टी के सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल को लद्दाख इकाई का अध्यक्ष बनाया गया। तीसरी बार के सांसद पाटिल को जीतू भाई वाघाणी की जगह यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
65 वर्षीय पाटिल को एक ऐसे प्रभावी सांसद के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने न सिर्फ प्रौद्योगिकी के माध्यम से अपने संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों को अंजाम दिया बल्कि जनता से संपर्क भी बनाए रखा। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी विकास कार्यों के क्रियान्वयन में समन्वय का काम देखते हैं।
उन्होंने पिछले दोनों लोकसभा चुनावों में पांच लाख से भी अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। वह गुजरात में सर्वाधिक मतों के अंतर से जीतने वाले सांसदों में शुमार थे। गुजरात प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का गृह राज्य भी है।
पैंतीस वर्षीय नामग्याल पहली बार लद्दाख से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं
पैंतीस वर्षीय नामग्याल पहली बार लद्दाख से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान समाप्त करने संबंधित प्रस्ताव पर चर्चा के समय उन्होंने लोकसभा में लद्दाख के बारे में प्रभावी भाषण देकर युवा सांसदों के बीच अपनी खास पहचान बनाई।
जामयांग सेरिंग नामग्याल लगातार चर्चा में रहते हैं। जम्मू कश्मीर से धारा 370 समाप्त कर दिये जाने के बाद राज्य का लद्दाख क्षेत्र एतिहासिक बदलाव के मुहाने पर खड़ा है। लद्दाख के सांसद जे टी नामग्याल ने इस अवसर पर कहा है कि विभिन्न क्षेत्र के निवेशकों ने लद्दाख में निवेश में रुचि दिखाई है।
जामयांग सेरिंग नामग्याल लोकसभा में भाषण देकर चर्चा में आए थे। लद्दाख के सांसद नामग्याल उस समय चर्चा में आये जब उन्होंने जम्मू कश्मीर से धारा 370 के निरसन प्रस्ताव पर संसद में चली चर्चा में जोरदार भाषण दिया। इस सांविधिक प्रस्ताव के साथ ही जम्मू कश्मीर राज्य पुनर्गठन विधेयक भी पेश किया गया जिसमें समूचे राज्य को दो केन्द्र शासित प्रदेश में बांटने का प्रावधान किया गया।
इसमें अलग केन्द्र शासित प्रदेश बनाया गया। नामग्याल ने कहा, ‘‘एक केन्द्र शासित प्रदेश के तौर पर लद्दाख का न केवल बेहतर विकास होगा बल्कि हमें एक अलग पहचान भी मिलेगी। जम्मू और कश्मीर के साथ हमारी कोई समानता नहीं है, हमारी पहचान काफी अलग है।’’
सांसद ने कहा कि फिलहाल उन्होंने निवेशकों से धैर्य रखने को कहा है। लद्दोख के नये प्रशासन को कामकाज संभालने के बाद ही इस दिशा में आगे कुछ हो सकेगा।