लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: क्या पीएम मोदी इस बार ओडिशा की इस सीट से लड़ेंगे चुनाव?

By स्वाति सिंह | Updated: October 6, 2018 09:08 IST

Indian General Elections 2019: 2014 के लोकसभा चुनाव में पुरी में बीजेपी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था लेकिन पार्टी के प्रदेश नेतृत्व का मानना है कि मोदी की उम्मीदवारी राज्य के तटीय इलाके में राजनीतिक स्थिति को बदलेगी। 

Open in App

भुवनेश्वर, 6 अक्टूबर: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)की ओडिशा ने शुक्रवार को कहा कि वह चाहती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2019 के आम चुनाव में पुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ें। प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष बसंत पांडा ने कहा कि पीएम मोदी को ओडिशा के पुरी से उम्मीदवार बनाने का प्रस्ताव पार्टी के संसदीय बोर्ड में रखा जाएगा। हालांकि, बसंत पांडा ने यह भी कहा 'इस मामले में आखिरी फैसला संसदीय बोर्ड ही लेगा।''

गौरतलब है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में पुरी में बीजेपी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था लेकिन पार्टी के प्रदेश नेतृत्व का मानना है कि मोदी की उम्मीदवारी राज्य के तटीय इलाके में राजनीतिक स्थिति को बदलेगी। 

इस क्षेत्र को नवीन पटनायक की अध्यक्षता वाली सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) का गढ़ माना जाता है। पुरी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत सात विधानसभा सीटों में से केवल एक सीट बीजेपी के पास है जबिक शेष छह सीटों पर बीजू जनता दल का कब्जा है।

हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं जब पीएम मोदी के लोकसभा चुनाव के लिए ओडिशा से लड़ने की खबर आई है। बीते लंबे समय से बीजेपी की नजर ओडिशा पर है।26 मई 2018 को जब एनडीए सरकार के 4 साल पूरे हुए तब पीएम मोदी ने प्रदेश के कटक में जनसभा की थी।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीओड़िसाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

राजनीति अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन