लाइव न्यूज़ :

Lockdown: आईपीएल, ''जनता कर्फ्यू'' और नोटबंदी के मुकाबले ज्यादा देखा गया लॉकडाउन की घोषणा, पीएम मोदी ने तोड़े रिकॉर्ड, 19.7 करोड़ लोगों ने देखा 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 27, 2020 18:10 IST

प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने ट्वीट किया, ''बार्क इंडिया द्वारा साझा डाटा के अनुसार 24 मार्च को लॉकडाउन वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण को टीवी पर सबसे अधिक देखा गया, जोकि आईपीएल का फाइनल मैच देखने वालों की संख्या को भी पार कर गया। इसे 201 से भी अधिक चैनलों पर दिखाया गया।''

Open in App
ठळक मुद्दे21 दिन के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा करते हुए कहा था कि इसके खिलाफ निर्णायक लड़ाई में सामाजिक मेलजोल से दूरी ही भारत के लिये एकमात्र रास्ता है। आईपीएल के फाइनल मैच को 13.3 करोड़ लोगों ने देखा था। वहीं मोदी के संबोधन को 19.7 करोड़ लोगों ने देखा।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लॉकडाउन की घोषणा करने वाले संबोधन को उनके टीवी पर प्रसारित पिछले संबोधनों के मुकाबले ज्यादा देखा गया है। बार्क इंडिया रेटिंग्स ने यह जानकारी दी।

मोदी ने कोरोना वायरस के मद्देनजर मंगलवार को 21 दिन के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा करते हुए कहा था कि इसके खिलाफ निर्णायक लड़ाई में सामाजिक मेलजोल से दूरी ही भारत के लिये एकमात्र रास्ता है। टीवी रेटिंग एजेंसी ब्रॉडकास्टिंग ऑडियंस रिसर्च काउंसिल्स (बार्क) भारत की रेटिंग में मोदी के लॉकडाउन वाले संबोधन को उनके ''जनता कर्फ्यू'' और नोटबंदी वाले संबोधनों समेत पिछले सभी संबोधनों से ज्यादा देखा गया।

प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने ट्वीट किया, ''बार्क इंडिया द्वारा साझा डाटा के अनुसार 24 मार्च को लॉकडाउन वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण को टीवी पर सबसे अधिक देखा गया, जोकि आईपीएल का फाइनल मैच देखने वालों की संख्या को भी पार कर गया। इसे 201 से भी अधिक चैनलों पर दिखाया गया।''

आईपीएल के फाइनल मैच को 13.3 करोड़ लोगों ने देखा था। वहीं मोदी के संबोधन को 19.7 करोड़ लोगों ने देखा। बार्क की रेटिंग के अनुसार प्रधानमंत्री के 19 मार्च के संबोधन को 191 टीवी चैनलों पर 8.30 करोड़ लोगों ने देखा, जिसमें उन्होंने 14 घंटे के कर्फ्यू की घोषणा की थी।

बार्क की रेटिंग के अनुसार पिछले साल आठ अगस्त को जब प्रधानमंत्री ने संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधान खत्म करने पर जो संबोधन दिया उसे 163 चैनलों पर 6.5 करोड़ दर्शकों ने देखा था, जबकि आठ नवंबर 2016 को जब उन्होंने नोटबंदी की घोषणा की तो उसे 114 चैनलों पर 5.7 करोड़ लोगों ने देखा। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउननरेंद्र मोदीआईपीएल 2019दिल्लीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जम्मू कश्मीरनोटबंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा