लाइव न्यूज़ :

खट्टर मंत्रिमंडल के नए मंत्री, चौधरी देवीलाल के बेटे रंजीत सिंह बने मंत्री, हॉकी खिलाड़ी से नेता बने संदीप सिंह भी मंत्रिमंडल में

By भाषा | Updated: November 14, 2019 20:07 IST

प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर खट्टर ने एवं उप मुख्यमंत्री के रूप में दुष्यंत चौटाला ने 27 अक्टूबर को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली थी। इसके 17 दिन बाद तक किसी को भी शपथ नहीं दिलायी गयी थी।

Open in App
ठळक मुद्देखट्टर ने आज 10 नये सदस्यों को मंत्रिपरिषद में शामिल किया जिनमें एक जजपा विधायक और एक निर्दलीय विधायक शामिल है।मंत्रिपरिषद में छह कैबिनेट रैंक और चार राज्य मंत्रियों को शामिल किया गया है जिससे मंत्रियों की कुल संख्या 12 हो गयी है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के दो हफ्ते से अधिक समय बाद मनोहर लाल खट्टर ने बृहस्पतिवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया।

खट्टर ने आज 10 नये सदस्यों को मंत्रिपरिषद में शामिल किया जिनमें एक जजपा विधायक और एक निर्दलीय विधायक शामिल है। प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर खट्टर ने एवं उप मुख्यमंत्री के रूप में दुष्यंत चौटाला ने 27 अक्टूबर को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली थी। इसके 17 दिन बाद तक किसी को भी शपथ नहीं दिलायी गयी थी।

मंत्रिपरिषद में छह कैबिनेट रैंक और चार राज्य मंत्रियों को शामिल किया गया है जिससे मंत्रियों की कुल संख्या 12 हो गयी है। मंत्रिमंडल में अभी दो पद रिक्त हैं, जिन्हें भविष्य में भरा जा सकता है। प्रदेश की 90 सदस्यीय विधानसभा में 14 मंत्री बनाए जा सकते हैं।

हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने यहां राज भवन के लॉन में आयोजित समारोह में नव नियुक्त मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। शपथ लेने वाले मंत्रियों में से आठ भाजपा से और एक जननायक जनता पार्टी (जजपा) से तथा एक निर्दलीय है।

प्रदेश की भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार को सात निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है। हॉकी खिलाड़ी से नेता बने भाजपा विधायक संदीप सिंह को छोड़कर सभी मंत्रियों ने हिंदी में शपथ ली। भगवा पगड़ी पहने संदीप ने पंजाबी भाषा में शपथ ली।

कलायत विधानसभा सीट से भाजपा विधायक कमलेश ढांडा मंत्री पद की शपथ लेने वाली इकलौती महिला हैं। मनोहर लाल खट्टर के 17 दिन पुराने मंत्रिमंडल में जिन्हें कैबिनेट मंत्री के तौर पर शामिल किया है, उनमें छह बार के विधायक अनिल विज(अंबाला छावनी), पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल सिंह गुज्जर (जगाधरी), मूल चंद शर्मा (बल्लभगढ़), जयप्रकाश दलाल (लोहारू) और बनवारी लाल (बावल) शामिल हैं । ये सभी भाजपा विधायक हैं।

कैबिनेट में शामिल एक अन्य सदस्य रानिया के निर्दलीय विधायक रंजीत सिंह हैं जो पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के भाई हैं । जिन विधायकों को आज राज्य मंत्री के रूप में शपथ दिलायी गयी है उनमें उनमें भाजपा के ओम प्रकाश यादव (नरनौल), भाजपा की कमलेश ढांडा (कलायत), संदीप सिंह (पिहोवा) और जजपा के अनूप धानक (उकलाना) शामिल हैं।

मंत्रिमंडल में शामिल ढांडा, सिंह और दलाल पहली बार विधायक चुने गए हैं । हरियाणा मंत्रिमंडल में अब कुल 12 सदस्य हो गए हैं जिनमें मुख्यमंत्री समेत नौ सदस्य भाजपा के, दो सदस्य जजपा के और एक निर्दलीय शामिल है। अम्बाला, सिरसा, भिवानी महेंद्रगढ़, गुड़गांव, फरीदाबाद, करनाल, हिसार और कुरूक्षेत्र संसदीय क्षेत्र को हरियाणा मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व दिया गया है।

मंत्रिमंडल में अनिल विज और बनवारी लाल ही दो ऐसे मंत्री हैं जो पिछली सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं । कैप्टन अभिमन्यु, राम बिलास शर्मा, ओम प्रकाश धनखड़ समेत पिछली सरकार के आठ मंत्री इस बार चुनाव हार गए हैं । पिछले महीने हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 40 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आयी लेकिन बहुमत का आंकड़ा पार करने में विफल रही।

बाद में भाजपा जजपा के समर्थन से सरकार का गठन करने में कामयाब रही। फरीदाबाद के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने विपक्ष के इस दावे को खारिज कर दिया कि प्रदेश की भाजपा जजपा सरकार गिर जाएगी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। उन्हें पांच साल तक समय व्यतीत करना है और वह कहते रहेंगे कि सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी।

लेकिन उनकी यह इच्छा कभी पूरी नहीं होगी ।’’ केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘हम उन्हें मजबूत एवं स्थिर सरकार उपलब्ध करायेंगे। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला, भाजपा के हरियाणा इकाई के प्रभारी अनिल जैन, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता तथा जजपा के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह भी समारोह में मौजूद थे। 

टॅग्स :इंडियामनोहर लाल खट्टरजननायक जनता पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दुष्यंत चौटालासंदीप सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPutin Visit India: राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे का दूसरा दिन, राजघाट पर देंगे श्रद्धांजलि; जानें क्या है शेड्यूल

भारतपीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की भगवत गीता, रशियन भाषा में किया गया है अनुवाद

भारतDelhi Traffic Advisory: पुतिन के दौरे को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों पर जाने की मनाही; चेक करें

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद

विश्वलेफ्ट और राइट में उलझा यूरोप किधर जाएगा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा