लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: मैसूर में बोले राहुल गांधी, 15-20 लोगों ने दबा रखा है सारा पैसा, युवाओं के लिए नहीं है नौकरी

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 24, 2018 11:24 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि, हमारी भारतीय अर्थव्यवस्था अन्य देशों के मुकाबले बेहतर हैं लेकिन हम इसके बावजूद भी यवुाओं के पास नौकरी नहीं है।

Open in App

मैसूर, 24 मार्च। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों कर्नाटक के दौरे पर है। यहां मैसूर में महारानी आर्ट्स महिला कॉलेज में एक संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि, हमारी भारतीय अर्थव्यवस्था अन्य देशों के मुकाबले बेहतर हैं लेकिन हम इसके बावजूद भी यवुाओं के पास नौकरी नहीं है क्योंकि जिनके पास स्कील्स है उनके पास पैसे और सपोर्ट नहीं है।

इस समस्या को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि, इसका मुख्य कारण यह है कि बड़ी मात्रा में पैसा 15 से 20 लोगों ने दबा रखा है, जिसके चलते जरूरतमदों तक यह नहीं पहुंच पाता।  

नोटबंदी के मुद्दे पर राहुल गांधी ने कहा कि, नोटबंदी मोदी सरकार की सबसे बड़ी गलती है जिसे कभी नहीं किया जाना चाहिए था। नोटबंदी और जीएसटी के चलते भारतीय अर्थव्यवस्था को भारी क्षति हुई है और यही कारण है कि युवाओं के पास नौकरी नहीं है। इसकी वजह से देश को क्या हानि होगी इसके बार में मुख्य आर्थिक सलाहकार और वित्त मंत्री जानते थे लेकिन फिर भी ऐसा किया गया।

इससे पहले बीते बुधवार चिकमंगलूर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा था, डोकलाम में चीन हमारे बॉर्डर पर हैलीपैड और एयरपोर्ट बना रहा है, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री चुप हैं। 

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी यहां आए और भ्रष्टाचार को मिटाने की बात कही, लेकिन दूसरी तरफ वह मंच पर भ्रष्ट नेताओं के साथ दिखाई दिए जो जेल भष्टाचार के मामले में जेल जा चुके हैं। इस में में बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) के मुख्यमंत्री कैंडिडेट भी शामिल हैं।

टॅग्स :राहुल गाँधीकर्नाटकनौकरीमोदी सरकारजीएसटीनोटबंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा