लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक चुनाव 2018: सर्वे में दावा- कांग्रेस बीजेपी में कड़ा मुकाबला, सिद्धारमैया सबसे लोकप्रिय सीएम उम्मीदवार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 24, 2018 08:41 IST

Karnataka Election Survey: इस ओपिनयन सर्वे के अनुसार सिद्धारमैया सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री उम्मीदवार हैं। सर्वे में शामिल 46 प्रतिशत लोगों ने सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री के रूप में अपनी पहली पसंद बताया।

Open in App

एक ताजा सर्वे के अनुसार कर्नाटक विधान सभा चुनाव में सत्ताधारी कांग्रेस और मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच कड़ा मुकाबला होगा। टाइम्स नाउ और वीएमआर ओपिनयन सर्वे के अनुसार कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला रहेगा और त्रिशंकु विधान सभा की स्थिति में जनता दल (सेकुलर) किंगमेकर की भूमिका में आ सकती है। कर्नाटक की 224 विधान सभा सीटों के लिए 12 मई को मतदान होना है। मतगणना 15 मई को होगी। 

टाइम्स नाउ और वीएमआर ओपिनयन सर्वे के अनुसार कांग्रेस चुनाव में 91 सीटें और बीजेपी 89 सीटें जीत सकती हैं। कर्नाटक विधान सभा में बहुमत के लिए 113 सीटों पर जीत हासिल करनी होगी। टाइम्स नाउ और वीएमआर ओपिनयन सर्वे के अनुसार जनता दल (सेकुलर) को करीब 40 सीटों पर जीत मिल सकती है। टाइम्स नाउ और वीएमआर ओपिनयन सर्वे के अनुसार कांग्रेस को चुनाव में 31 सीटों का नुकसान हो सकता है और बीजेपी को 49 सीटों का फायदा हो सकता है।

बीएस येदियुरप्पा: दक्षिण भारत में पहली बार भगवा लहराने वाले नेता, बीजेपी और कांग्रेस दोनों को दिखा चुके हैं दम

टाइम्स नाउ और वीएमआर ओपिनयन सर्वे के अनुसार कांग्रेस का वोट प्रतिशत पिछले चुनाव के 36.6 प्रतिशत से बढ़कर 38.6 प्रतिशत हो सकता है। वहीं बीजेपी का वोट प्रतिशत पिछले साल के  15 प्रतिशत से बढ़कर करीब 35 प्रतिशत हो सकता है। सर्वे के अनुसार बीएस येदियुरप्पा के कर्नाटक जनता पार्टी (केजेपी) और बी श्रीमुलु की बीएसआर कांग्रेस के बीजेपी में विलय से उसे जबरदस्त फायदा हो सकता है। इन दोनों दलों को साल 2013 में हुए विधान सभा चुनाव में इन दोनों दलों को 25 प्रतिशत वोट मिले थे जो इस चुनाव में बीजेपी के खाते में जा सकते हैं।  

कर्नाटक चुनाव 2018: बीजेपी ने मोदी कैबिनेट को उतारा, कांग्रेस ने बुलाए अखिलेश-तेजस्वी, जानें स्टार प्रचारकों की पूरी डीटेल्स

टाइम्स नाउ और वीएमआर ओपिनयन सर्वे के अनुसार ग्रेटर बेंगलुरु इलाके में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को अच्छा सपोर्ट मिल सकता है। टाइम्स नाउ और वीएमआर ओपिनयन सर्वे में दावा किया गया है कि इस इलाके में कांग्रेस को पिछले साल के 15 की जगह इस साल 17 सीटें मिल सकती हैं। वहीं ओल्ड मैसूर इलाके में भी कांग्रेस की सीटें पिछले साल के 25 से बढ़कर 55 हो सकती हैं। 

कर्नाटक में कांग्रेस के खेवनहार सिद्धारमैया, जिन्होंने तय किया चरवाहे से मुख्यमंत्री तक का सफर!

टाइम्स नाउ और वीएमआर ओपिनयन सर्वे के अनुसार सिद्धारमैया सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री उम्मीदवार हैं। टाइम्स नाउ और वीएमआर ओपिनयन सर्वे में शामिल 46 प्रतिशत लोगों ने सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री के रूप में अपनी पहली पसंद बताया।  वहीं सर्वे में शामिल 32 प्रतिशत लोगों ने बीएस येदियुरप्पा को अपना फेवरेट सीएम बताया। ये सर्वे चार अप्रैल से 16 अप्रैल के बीच किया गया।

टॅग्स :विधानसभा चुनावकर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018सिध्दारामैयहबीएस येदियुरप्पाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

राजनीति अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष