लाइव न्यूज़ :

कर्नाटकः सीएम कुमारस्वामी के आदेश से फिर गरमाई भाषा की सियासत, 1 नवंबर से सिर्फ कन्नड़ भाषा की फाइलें स्वीकार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 27, 2018 09:55 IST

कर्नाटक के सीएम एचडी कुमारस्वामी ने आदेश दिया है कि एक नवम्बर यानी कर्नाटक स्थापना दिवस से फाइल सिर्फ कन्नड भाषा में होंगी वही उनके पास भेजी जाएंगी।

Open in App

कर्नाटक में एक बार फिर भाषा को लेकर राजनीति गरमाती नजर आ रही है। कर्नाटक के सीएम एचडी कुमारस्वामी ने आदेश दिया है कि एक नवम्बर यानी कर्नाटक स्थापना दिवस से फाइल सिर्फ कन्नड भाषा में होंगी, वही उनके पास भेजी जाएंगी। 

आदेश के मुताबिक कोई भी फाइल ना तो अग्रेज़ी में  लिखी जाएगी और ना ही अधिकारी उस पर नोट्स अग्रेज़ी में लिख पाएगें। मतलब साफ है कि सभी सरकारी फाइल में केवल कन्नड़ भाषा का ही प्रयोग किया जाएगा।  कहा जा रहा है कि लोकसभा की तीन और विधानसभा की दो सीटों पर नवंबर में चुनाव होने हैं। ऐसे में सरकार के इस फैसले को वोट बैंक साधने की तरकीब भी माना जा रहा है।

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले भी भाषा को लेकर काफी बवाल मचा था। इससे पहले कर्नाटक के  पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने यहां तक कहा था कि केन्द्रीय सेवाओं के अधिकारी या तो कन्नड़ सीख लें या फिर राज्य छोड़ दें। 

कुछ दिनों पहले राज्य में मेट्रो स्टेशन पर हिंदी में लिखे नामों पर कालिख पोतने का मामला भी सामने आया था। इस पर सीएम ने कहा था कि  अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन फाइल्स में कन्नड़ में नोटिंग्स हो सिर्फ वही फाइलें ही मुझे भेजी जाएंगीं। 1 नंवबर से राजकीय  भाषा को आगे बढ़ाना है। वहीं, सीएम के इस फैसले पर बीजेपी ने आड़े हाथों लिया है। बीजेपी की ओर कहा गया है कि ये महज एक राजनीतिक बयानबाजी है और कुछ नहीं।

टॅग्स :एचडी कुमारस्वामीकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा