लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: सीएम येदियुरप्पा अपने मंत्रिमंडल में विस्तार की बना रहे हैं योजना, प्रदेश भाजपा में अटकलें तेज

By भाषा | Updated: December 16, 2019 06:13 IST

Open in App

कर्नाटक में मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा द्वारा अपने मंत्रिमंडल में विस्तार करने की योजना है। इस बीच, उपमुख्यमंत्री के और अधिक पद सृजित किये जाने या इस पद के आकांक्षियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस प्रतिष्ठित पद को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए प्रदेश भाजपा में अटकलें तेज हो गई हैं।

येदियुरप्पा नीत भाजपा सरकार में पहले से ही तीन उपमुख्यमंत्री --गोविंद कारजोल, सी एन अश्वतनारायण और लक्ष्मण सावादी-- हैं। इन अटकलों के बीच कि कम से कम दो और ऐसे पद आगामी मंत्रिमंडल विस्तार में बनाये जा सकते हैं, सावादी ने रविवार को इसे ‘मीडिया की उपज’ बताया और कहा कि इसे लेकर भाजपा में कोई भ्रम नहीं है।

उन्होंने कहा कि पार्टी में सभी लोग इस मामले में पार्टी आलाकमान के निर्णय का पालन करेंगे। कम से कम दो और उपमुख्यमंत्री होने की मांग और इस तरह के पद पूरी तरह से समाप्त करने के बारे में पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘ऐसी कोई चर्चा नहीं है, यह केवल मीडिया की उपज है। ऐसे मुद्दों पर पार्टी का प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व ही निर्णय करेगा।’’

उन्होंने उल्लेख किया कि पूर्व में ऐसे उदाहरण रहे हैं, जब उप मुख्यमंत्री आलाकमान द्वारा बनाये गए। उन्होंने कहा, ‘‘अभी हम तीन उपमुख्यमंत्री हैं...पार्टी नेतृत्व जो भी आगे निर्णय करता है, हम उसका पालन करेंगे।’’ भाजपा के भीतर इसे लेकर चर्चा है कि इस पद के लिए गोकक से भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक रमेश जरकीहोली के नाम पर विचार किया जा रहा है जिन्हें पूर्व में तत्कालीन कांग्रेस..जदएस गठबंधन सरकार गिराने में भूमिका निभाने के चलते अयोग्य करार दिया गया था।

स्वास्थ्य मंत्री श्रीरामुलू कथित तौर पर नाराज हैं क्योंकि उनकी संभावना धूमिल हो रही है। पूर्व में इस पद के लिए खुले तौर पर अपनी इच्छा जता चुके श्रीरामुलू पिछले कुछ दिनों से आधिकारिक कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो रहे हैं। इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण देते हुए श्रीरामुलू ने कहा कि पिछड़े वर्गों, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के कई लोगों ने मांग की है कि वह उप मुख्यमंत्री बनें।

उन्होंने कहा, ‘‘..ऐसी खबरें मीडिया में आयी हैं। मैंने इस मुद्दे पर अभी तक चर्चा नहीं की है और न ही कुछ बोला है..पार्टी निर्णय करेगी। कुछ निजी कार्यों से मैं बाहर था और मुख्यमंत्री से इसकी अनुमति ली थी।’’ ऐसे में जब इस पद के लिए कई आकांक्षी हैं, पार्टी सूत्रों ने कहा कि पार्टी में ऐसी आवाज उठी है कि इस पद (उपमुख्यमंत्री पद) को पूरी तरह से समाप्त कर दिया जाए और जो इस पद पर हैं वे कैबिनेट मंत्रियों के तौर पर अपना प्रभार संभालना जारी रखें।

सावादी और अश्वत नारायण को उपमुख्यमंत्री बनाये जाने से पार्टी के कई वरिष्ठ विधायकों में असंतोष उत्पन्न हुआ। इस बीच तीन उप मुख्यमंत्रियों में शामिल सावादी का भविष्य अधर में है क्योंकि वह न तो विधानसभा और न ही विधानपरिषद के ही सदस्य हैं। किसी भी सदन का सदस्य नहीं होते हुए वह इस पद पर छह महीने तक, यानि फरवरी तक रह सकते हैं।

यद्यपि सूत्रों के अनुसार उन्हें विधान परिषद सदस्य बनाया जा सकता है क्योंकि कांग्रेस के रिजवान अरशद की सीट वर्तमान में खाली है जो उपचुनाव में जीतकर विधानसभा के विधायक बन गए थे।

टॅग्स :बीएस येदियुरप्पाकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा