लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तारः सीएम येदियुरप्पा बोले, 16 पद खाली, विस्तार आठ-दस दिनों में

By भाषा | Updated: January 6, 2020 19:54 IST

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि वह इस महीने के आखिर में विश्व आर्थिक मंच में शिरकत के लिए दावोस की अपनी प्रस्तावित यात्रा से पहले इस काम को पूरा कर लेना चाहते हैं। येदियुरप्पा ने यहां संवाददाताओं से कहा कहा, ‘‘ मंत्रिमंडल का विस्तार एक हफ्ते या आठ-दस दिनों में होना है।’’

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि अपनी दावोस यात्रा से पहले वह इस काम को पूरा कर लेना चाहते हैं।मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ मैं उससे पहले मंत्रिमंडल विस्तार की पूरी कोशिश करूंगा।’’

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने सोमवार को कहा कि मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार हफ्ते से दस दिनों के अंदर होगा।

उन्होंने कहा कि वह इस महीने के आखिर में विश्व आर्थिक मंच में शिरकत के लिए दावोस की अपनी प्रस्तावित यात्रा से पहले इस काम को पूरा कर लेना चाहते हैं। येदियुरप्पा ने यहां संवाददाताओं से कहा कहा, ‘‘ मंत्रिमंडल का विस्तार एक हफ्ते या आठ-दस दिनों में होना है।’’

उन्होंने कहा कि ऐसी सूचना है कि (केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष) अमित शाह 16 या 18 जनवरी को बेंगलुरु आयेंगे। येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘ उससे पहले मैं दिल्ली जाऊंगा और चीजें स्पष्ट की जाएंगी। मैं यथाशीघ्र मंत्रिमंडल का विस्तार करूंगा।’’

उन्होंने कहा कि अपनी दावोस यात्रा से पहले वह इस काम को पूरा कर लेना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह दावोस जाने के इच्छुक नहीं थे लेकिन कहा गया कि कुछ मुख्यमंत्रियों को जाना ही होगा और उसमें शिरकत करना होगा क्योंकि यह बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ मैं उससे पहले मंत्रिमंडल विस्तार की पूरी कोशिश करूंगा।’’ येदियरप्पा द्वारा यह स्पष्ट करने के साथ कि पांच दिसंबर के उपचुनाव में फिर से निर्वाचित हुए पूर्व 11 जदएस और कांग्रेस विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा, बाकी मंत्रिपदों के लिए पार्टी के अंदर लामबंदी शुरू हो गयी है।

फिलहाल मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत 18 मंत्री हैं। मंत्रिमंडल की तय सीमा के तहत कुल 34 मंत्री बनाए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री के लिए मंत्रिमंडल का विस्तार आसान नहीं होगा क्योंकि उन्हें उपचुनाव में विजयी हुए विधायकों और पार्टी के पुराने निष्ठावान नेताओं के बीच संतुलन बैठाना होगा। ये नेता पहले दौर में मंत्रिमंडल में नहीं शामिल किये जाने से परेशान हैं। 

टॅग्स :इंडियाकर्नाटकबीएस येदियुरप्पाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा