लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक चुनाव में पैसे बांटने पर अमादा हैं पार्टियां, नोटों की हो रही है बारिश

By स्वाति सिंह | Updated: May 6, 2018 14:27 IST

152 करोड़ रुपये से ज्यादा नकद, अवैध शराब जब्त कर मतदान से संबंधित समानों को जब्त करने में कर्नाटक दूसरा शीर्ष राज्य बन चुका है।

Open in App

बेंगलुरु, 6 मई:कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Elections 2018) होने में अभी एक हफ्ता शेष है, लेकिन इसी बीच पता चला है कि 152 करोड़ रुपये से ज्यादा नकद, अवैध शराब जब्त किया गया है। किसी भी चुनाव से पहले इतनी भारी मात्रा में रुपयों और समानों को जब्त होने के मामले में कर्नाटक दूसरा शीर्ष राज्य बन चुका है। इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव तक इस मामले में कर्नाटक राज्य 22 वें स्थान पर था। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक 2017 विधानसभा चुनावों में दर्ज 193.29 करोड़ रुपये की जब्त के साथ उत्तर प्रदेश इस सूची में सबसे ऊपर है।

ये भी पढ़ें: कर्नाटक चुनाव LIVE: पीएम मोदी और राहुल गांधी का एक-दूसरे पर हमला, रैलियों में ये मुद्दे रहे हावी

जब मोदी जी घबराते हैं तो पर्सनल अटैक करने लगते हैं: राहुल गांधी

अगर बात करें दक्षिणी राज्यों कि 2016 विधानसभा चुनाव तक तमिलनाडु में 130.99 करोड़ रुपये तक जब्त हुई थी, लेकिन कर्नाटक ने तमिलनाडु को भी पीछे छोड़ दिया है। 

शनिवार को चुनाव आयोग  (Election Commission) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कर्नाटक में पिछले कुछ दिनों में 152.78 करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं। इनमें 32.54 करोड़ रुपये की नकदी सत्यापन के बाद छोड़ दी गई। चुनाव आयोग की ओर से नियुक्त निगरानी दलों ने चुनावी राज्य कर्नाटक में 120 करोड़ रुपये से ज्यादा के नकदी, आभूषण और तोहफा के रूप में बांटे जाने वाले सामान जब्त किए हैं। उन्होंने बताया कि 67.26 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी, 23.36 करोड़ रुपये की शराब, 43.17 करोड़ रूपये के आभूषण और 18.57 करोड़ रुपये के प्रेशर कुकर, साड़ी, सिलाई मशीन, गुटखा, लैपटॉप और वाहन समेत अन्य सामान भी जब्त किए गए। 

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी ने जारी किया पीएम मोदी का 'रिपोर्ट कार्ड', देखिए किस काम के लिए दिया कौन सा ग्रेड

राहुल के बाद सिद्धरमैया का PM मोदी को चैलेंज- येदियुरप्पा की उपलब्धियों पर पेपर देखकर नहीं बोल पाएंगे 15 मिनट

इसके अलावा कर्नाटक विधानसभा के लिए चुनावों के घोषणा के तुरंत बाद के आधिकारिक आंकड़ों की बात करें तो 39.80 लाख रुपये के नशीले पदार्थ जब्त किए गए थे। अकेले आयकर विभाग ने राज्य से लगभग 20.43 करोड़ रुपये की नकदी राशि जब्त की हैं। 2013 के विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग के आंकड़ों से पता चलता है कि राज्य में केवल 14 करोड़ रुपये ही जब्त हुए थे।

गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 (Karnataka Assembly Elections 2018), 12 मई को होने हैं वहीं, 15 मई को इसके नतीजें घोषित होंगे। बीते 27 अप्रैल को राज्य की 224 सीटों के लिए 2,655  उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। इस बार के चुनाव में में सत्तारूढ़ कांग्रेस, विपक्ष बीजेपी और जनता दल सेक्युलर के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018चुनाव आयोगभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो