लाइव न्यूज़ :

जेपी नड्डा ने राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर साधा निशाना, कही ये बात

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 23, 2020 14:34 IST

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सभी घटक दल मिलकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव मैदान में उतरेंगे और जीत हासिल करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देजेपी नड्डा ने राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। जेपी नड्डा राजस्थान बीजेपी कार्यकर्ताओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित कर रहे थे।

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार (23 अगस्त) को राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। दरअसल, जेपी नड्डाराजस्थान बीजेपी कार्यकर्ताओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने बिहार बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी की डिजिटल बैठक को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित किया।

जेपी नड्डा ने कहा, 'गहलोत सरकार अकर्मण्य सरकार साबित हुई है। अपनी राजनीति चमकाने के सिवाय इन्होंने कोई काम नहीं किया। आज जिस तरह से अपराध बढ़ रहे हैं वो इस बात का सूचक है कि प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं है।'

इससे पहले बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सभी घटक दल मिलकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव मैदान में उतरेंगे और जीत हासिल करेंगे। नड्डा ने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा और उन पर 'हल्की' राजनीति करने का आरोप लगाया। 

उन्होंने कहा, 'जब-जब भाजपा, नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड और लोजपा (लोक जनशक्ति पार्टी) एक साथ आई हैं, तब-तब राजग की जीत हुई है। इस बार भी हम सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे और यशस्वी होंगे।' केंद्र सरकार की योजनाओं और कोविड-19 महामारी के दौरान केंद्र व राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का विस्तृत ब्योरा देते हुए नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे इन उपलब्धियों के बारे में समाज को बताएं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को फैलाने का आह्वान करते हुए कहा, 'मोदी जी का संदेश पहुंचाना है, भारत सरकार का संदेश भी पहुंचाना है और राजग द्वारा... नीतीश जी के द्वारा किए गए कार्य को भी नीचे तक ले जाना है। नीतीश जी के नेतृत्व में हम अगले चुनाव में जा रहे हैं। हम सबको पूरी ताकत के साथ लगना है और मोदी जी की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना है।' 

विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि न तो उनके पास कोई विचार है और न ही कोई दृष्टि। उन्होंने कहा, ‘‘मैं विपक्ष पर कोई कटाक्ष करूं इसकी कोई जरूरत नहीं है। लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि बिहार या अन्य स्थानों पर उसकी ताकत खत्म हो गई है। विपक्ष के पास न कोई ताकत है, न विचार है, न दृष्टि है और ना ही मन में कोई संकल्प है। 

टॅग्स :जेपी नड्डाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अशोक गहलोतराजस्थानराजस्थान सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा