Jharkhand Results: भाजपा अध्यक्ष शाह ने कहा- जनता ने जो जनादेश दिया है उसका सम्मान करते हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 23, 2019 06:39 PM2019-12-23T18:39:44+5:302019-12-23T19:24:45+5:30

भाजपा अध्यक्ष शाह ने ट्वीट कर कहा कि हम झारखंड की जनता द्वारा दिये गये जनादेश का सम्मान करते हैं। भाजपा को 5 वर्षों तक प्रदेश की सेवा करने का जो मौका दिया था उसके लिए हम जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। भाजपा निरंतर प्रदेश के विकास के लिए कटिबद्ध रहेगी। सभी कार्यकर्ताओं का उनके अथक परिश्रम के लिए अभिनंदन।

Jharkhand Results: BJP President Shah said- People respect the mandate given by them | Jharkhand Results: भाजपा अध्यक्ष शाह ने कहा- जनता ने जो जनादेश दिया है उसका सम्मान करते हैं

भाजपा अध्यक्ष शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड में काफी प्रचार किया था।

Highlightsभाजपा निरंतर प्रदेश के विकास के लिए कटिबद्ध रहेगी। सभी कार्यकर्ताओं का उनके अथक परिश्रम के लिए अभिनंदन।

झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम पर देश के गृह मंत्री अमित शाह का बयान आया है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जनता ने जो फैसला दिया है हम उसका सम्मान करते हैं।

भाजपा अध्यक्ष शाह ने ट्वीट कर कहा कि हम झारखंड की जनता द्वारा दिये गये जनादेश का सम्मान करते हैं। भाजपा को 5 वर्षों तक प्रदेश की सेवा करने का जो मौका दिया था उसके लिए हम जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। भाजपा निरंतर प्रदेश के विकास के लिए कटिबद्ध रहेगी। सभी कार्यकर्ताओं का उनके अथक परिश्रम के लिए अभिनंदन।

भाजपा अध्यक्ष शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड में काफी प्रचार किया था। भाजपा ने 65 प्लस का नारा दिया था। चुनावी रुझान से पता चलता है कि भाजपा झारखंड में चुनाव हार गई है। भाजपा को मात्र 25 सीट पर बढ़त है। 

गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी झारखंड विधानसभा चुनाव के जनादेश का सम्मान करते हुये पार्टी के प्रतिद्वंद्वी गठबंधन से मिली पराजय को स्वीकार करती है। शाह ने झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों और घोषित परिणाम के आधार पर ट्वीट कर कहा, ‘‘हम झारखंड की जनता द्वारा दिये गये जनादेश का सम्मान करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा को 5 वर्षों तक प्रदेश की सेवा करने का जो मौका दिया था उसके लिए हम जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। भाजपा निरंतर प्रदेश के विकास के लिए कटिबद्ध रहेगी।’’ शाह ने चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम की भी सराहना करते हुये कहा, ‘‘सभी कार्यकर्ताओं का उनके अथक परिश्रम के लिए अभिनंदन।’’ उल्लेखनीय है कि 81 सदस्यीय विधानसभा के लिये हुये चुनाव की मतगणना में शाम पांच बजे तक घोषित चुनाव परिणाम में भाजपा 25 सीटों पर जीती है या आगे चल रही है। भाजपा को 2014 में 37 सीटें मिली थीं।

Web Title: Jharkhand Results: BJP President Shah said- People respect the mandate given by them

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे