मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जंतर-मंतर पर जदयू का प्रदर्शन, माफी मांगने की मांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 1, 2019 06:03 PM2019-10-01T18:03:12+5:302019-10-01T18:09:10+5:30

जदयू ने कहा कि संविधान में कहा गया है कि देश के हर भूभाग में किसी को भी रहने का हक है। दिल्ली के मुख्यमंत्री इस मुद्दे पर ओछी राजनीति कर रहे हैं। किसी को अपमान करना मूल अधिकार का उल्लंघन हैं।

JDU protest against Chief Minister Arvind Kejriwal at Jantar Mantar, demand for apology | मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जंतर-मंतर पर जदयू का प्रदर्शन, माफी मांगने की मांग

वो सत्ता के नशे में आम जनता और मानवीय मूल्यों की तिलांजलि दे चुके हैं।

Highlightsदिल्ली के मुख्यमंत्री ने सभी बिहार के लोगों का मजाक उड़ाया है। दिल्ली में जदयू के असर को देखते हुए वह घबरा गए हैं। दिल्ली के विकास में बिहार और पूर्वांचल के लोगों का अहम योगदान है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लगातार बिहार और पूर्वांचलियों के लोगों के खिलाफ आ रहे बयान के बीच जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष दयानन्द राय के नेतृव्य में जनता दल यूनाइटेड लड़ाई लड़ेगा।

जंतर-मंतर पर शुरू हुआ आंदोलन दिल्ली के हर विधानसभा पहुंचेगा। जदयू ने कहा कि संविधान में कहा गया है कि देश के हर भूभाग में किसी को भी रहने का हक है। दिल्ली के मुख्यमंत्री इस मुद्दे पर ओछी राजनीति कर रहे हैं। किसी को अपमान करना मूल अधिकार का उल्लंघन हैं। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष दयानन्द राय ने कहा कि हम लोग गृह मंत्री अमित शाह से कार्रवाई की मांग की है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने सभी बिहार के लोगों का मजाक उड़ाया है। दिल्ली में जदयू के असर को देखते हुए वह घबरा गए हैं। अनाप-शनाप बोल रहे हैं। दिल्ली के विकास में बिहार और पूर्वांचल के लोगों का अहम योगदान है। संवैधानिक पद पर बैठा व्यकि्त ऐसा बात करता है तो इस पर कार्रवाई होनी चाहिए।

दिल्ली को बनाने में बिहार और पूर्वांचल के मजदूरों और होनहारों ने अपने कंधे बोझ उठाया कभी किसी पर बोझ न बने उनके प्रति दिल्ली के मुख्यमंत्री का घृणास्पद बयान ये दर्शाता है कि वो सत्ता के नशे में आम जनता और मानवीय मूल्यों की तिलांजलि दे चुके हैं।

मुख्यमंत्री केजरीवाल  सार्वजनिक रूप में अपने संवैधानिक पद की गरिमा और कर्तव्यों की धज्जी ये कह कर उड़ा रहे हैं कि बिहार के लोग 500 रुपये का टिकट कटा कर दिल्ली आ जाते हैं। जरा केजरीवाल जी बताएं वो कितने का टिकट कटा कर दिल्ली आए थे और क्या करने आये थे।

दिल्ली ने उन्हें अपना ताज दिया बाकी लोग अब दिल्ली नहीं आएंगे ये केजरीवाल कौन होते हैं तय करने वाले। केजरीवाल ये सब सत्ता, घृणा और आने वाले चुनाव में बुरी तरह से हारने के डर से बड़बड़ा रहे हैं। दिल्ली की जनता उन्हें इस बार 50 रुपये का टिकट कटा कर जरूर वापस भेज देगी । 

Web Title: JDU protest against Chief Minister Arvind Kejriwal at Jantar Mantar, demand for apology

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे