लाइव न्यूज़ :

यूपी इन्वेस्टर्स समिट 2018: सीएम आदित्यनाथ ने कहा- शामिल हुई 125 कंपनिया, साइन हुए 1045 MOU

By स्वाति सिंह | Updated: February 21, 2018 15:24 IST

यूपी इन्वेस्टर्स समिट-2018 में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में पहली बार आयोजित हुए इन्वेसटर्स समिट यहां निवेश के लिए इच्छुक उद्योगपतियोंके लिए संभावनाओं के नए द्वार खोलने का काम करेगी।

Open in App

नई दिल्ली, 21 फरवरी: लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में चल रहे 'यूपी इन्वेस्टर्स समिट-2018' (यूपीआईएस) में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उद्घाटन किया। इस समारोह में सीएम योगी समेत दिग्गज नेता शामिल हुए थे। दो दिवसीय समिट में दुनियाभर के 50 हजार से ज्यादा बिजनेसमैन शामिल हुए थे। समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में पहली बार आयोजित हुए इन्वेसटर्स समिट यहां निवेश के लिए इच्छुक उद्योगपतियोंके लिए संभावनाओं के नए द्वार खोलने का काम करेगी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि निवेशकों की चिंताओं को दूर करने के लिए प्रदेश सरकार ने पिछले 11 महीनों में काफी काम किया है। 

यह भी पढ़ें-यूपी को Jio मय बनाने के लिए मुकेश अंबानी इन्वेस्ट करेंगे 10 हजार करोड़

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में चल रही उप्र इन्वेस्टर्स समिट 2018 को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने ये बातें कही। उन्होंने कहा कि उप्र सरकार ने पिछले 11 महीने में कई नीतियां बनाई हैं जिससे उद्योगपतियों को निवेश लायक माहौल मिल सके। उन्होंने कहा कि अभी पिछले दिनों ही राज्य सरकार की तरफ से चार लाख 28 हजार करोड़ का बजट प्रस्तुत किया था। उन्होंने कहा, "हमें यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि हमने जितने का बजट पेश किया था ठीक उतने ही यानी चार लाख 28 हजार करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं।"योगी ने कहा कि इस समिट में 125 कंपनियों ने हिस्सा लिया है और अभी तक 1045 एमओयू साइन हुए हैं। सरकार निवेशकों से यह कहना चाहती है कि उप्र सरकार हर एमओयू के क्रियान्वयन के लिए काम करेगी। 

यह भी पढ़ें- UP इन्वेस्टर्स समिट में पीएम मोदी ने कहा- नींव तैयार हो चुकी है जिससे न्यू यूपी का निर्माण होगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने उप्र में निवेश के लिए उप्र निवेश प्रोत्साहन बोर्ड का गठन किया है। इसका काफी लाभ मिला है। उप्र के 10 शहरों को स्मार्ट सिटी योजना में जगह मिली है। उप्र सरकार स्टार्ट अप को लेकर एक नई नीति बना चुकी है। इसमें आईआईटी कानपुर और बीएचयू को सहयोगी के तौर पर शामिल किया गया है। इससे उद्योगपतियों को काफी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि उप्र में अगले तीन वषरें के भीतर 40 लाख युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जा सके। हमारी सरकार वन डिस्ट्रक्ट वन प्रोडक्ट पर काम रही है। इसके तहत जिले के बेहतरीन उत्पादों की मार्केंटिंग की जा रही है। योगी ने कहा कि सरकार बनने के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेस वे और बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर काफी तेजी से काम हो रहा है। 

(आईएएनएस इनपुट के साथ

टॅग्स :योगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

राजनीति अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी