विश्व में भारत की विशिष्ट छवि बनी, भारतीय पासपोर्ट का महत्व काफी बढ़ा है: प्रधानमंत्री मोदी
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 2, 2019 07:49 PM2019-10-02T19:49:36+5:302019-10-02T19:49:36+5:30
विश्व स्तर पर हो रहे कई सकारात्मक बदलावों में भारत सबसे आगे, दुनिया में बढ़ी प्रतिष्ठा। पीएम मोदी ने अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। हाउडी मोदी ने वैश्विक समुदाय के समक्ष भारत की क्षमता को प्रदर्शित किया, मैं जिन नेताओं से मिला वह इस बारे में जानते थे। विश्व उम्मीद करता है कि भारत वैश्विक समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि विश्व स्तर पर हो रहे कई सकारात्मक बदलावों में भारत सबसे आगे है और इससे भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है।
उन्होंने कहा कि विश्व अंतरराष्ट्रीय समस्याओं के समाधान के लिये भारत से अहम भूमिका निभाने की उम्मीद करता है। अहमदाबाद हवाईअड्डे पर भाजपा की प्रदेश इकाई ने प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा को लेकर अभिनंदन समारोह आयोजित किया था।
Gujarat: Prime Minister Narendra Modi felicitated by BJP workers in Ahmedabad, earlier today. pic.twitter.com/DGFvMg5wIe
— ANI (@ANI) October 2, 2019
मोदी ने कहा, ‘‘दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है और विश्व अंतरराष्ट्रीय समस्याओं के समाधान के लिये भारत से अहम भूमिका निभाने की उम्मीद करता है। ’’ उन्होंने कहा कि आज भारत के पासपोर्ट कि ताकत बढ़ गई है। आज जिसके पास भारत का पासपोर्ट होता है दुनिया उसे इज्जत के साथ देखती है।
Gujarat: Prime Minister Narendra Modi at the Sabarmati Riverfront in Ahmedabad. pic.twitter.com/OjDslaO7m7
— ANI (@ANI) October 2, 2019
प्रधानमंत्री ने कहा कि अमेरिका (ह्यूस्टन) के बाद जितने समारोह में वह गये, हर समारोह में बात हाउडी मोदी से शुरुआत हुई। मोदी ने कहा कि दुनिया के हर देश के नेता को मालूम था कि हाउडी मोदी क्या था, कैसा था, कहां था। हर कोई उसका गुणगान कर रहा था।
Gujarat: Prime Minister Narendra Modi arrives for the 'Swachh Bharat Diwas' programme at Sabarmati Riverfront in Ahmedabad. Chief Minister Vijay Rupani also present. pic.twitter.com/DH3xZ7YYm1
— ANI (@ANI) October 2, 2019
उन्होंने कहा, ‘‘ ये हिंदुस्तान की ताकत है जिसका एक छोटा सा प्रतिबिंब ह्यूस्टन में हाउडी मोदी कार्यक्रम में सारी दुनिया ने देखा है । ’’ हाउडी मोदी में भारतीयों की सहभागिता का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि इससे विश्व भर में भारतीयों का हौसला बुलंद हुआ है साथ ही हिंदुस्तान की गरिमा को भी बढ़ाया है। भाषा दीपक दीपक पवनेश पवनेश