चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी, दिग्विजय कराएंगे सीएम शिवराज के खिलाफ रिपोर्ट

By भाषा | Published: June 16, 2020 05:41 PM2020-06-16T17:41:50+5:302020-06-16T17:41:50+5:30

मध्य प्रदेश में आने वाले चुनावों से पहले राजनीति गर्मी बढ़ती नजर आ रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायेंगे।

In Madhya Pradesh congress leader Digvijay will file a report against Cm Shivraj Singh Chouhan | चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी, दिग्विजय कराएंगे सीएम शिवराज के खिलाफ रिपोर्ट

कांग्रेस का आरोप है कि शिवराज सिंह चौहान ने राहुल का संपादित वीडियो ट्वीटर पर शेयर किया था। (file photo)

Highlights मध्य प्रदेश में 24 विधानसभा सीटों के अहम उपचुनाव होने हैं हालांकि उपचुनाव की तारीख अभी घोषित नहीं हुयी है।मध्य प्रदेश पुलिस ने भाजपा नेताओं की शिकायत पर सोमवार को दिग्विजय सिंह सहित 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।एक साल पुराना विषय निकाल कर विषयांतर करने की कोशिश कर रहे हैं और अपनी गलती छुपाने की कोशिश कर रहे हैं। पहले तो उन्हें माफी मांगनी चाहिये...।

भोपाल: मध्य प्रदेश में 24 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गयी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि वह एक साल पहले पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का एक कथित गलत वीडियो ट्वीटर पर पोस्ट करने को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायेंगे।

मुख्यमंत्री चौहान का शराब नीति पर कथित फर्जी वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने के आरोप में भाजपा नेताओं की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ यहां प्राथमिकी दर्ज की थी।

इसके एक दिन बाद दिग्विजय ने लगभग साल भर पहले राहुल गांधी की नीमच में हुई सभा की खबर का उल्लेख करते हुए ट्वीट किया , ‘‘ मैं शिवराज के ख़िलाफ़ फर्जी वीडियो ट्वीट करने के अपराध में उसी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराउंगा जिस थाने में मेरे ख़िलाफ़ प्राथमिकी दर्ज कराने भाजपा नेता गये थे।

’’ कांग्रेस का आरोप है कि शिवराज सिंह चौहान ने राहुल का संपादित वीडियो ट्वीटर पर शेयर किया था। दिग्विजय के एक करीबी सूत्र ने पीटीआई भाषा को बताया कि दिग्विजय सिंह मंगलवार को किसी काम से विधानसभा गये हैं लिहाजा वह बुधवार को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने जायेंगे।

प्रदेश के गृहमंत्री ने नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह के शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यहां मीडिया से कहा, ‘‘एक साल पुराना विषय निकाल कर विषयांतर करने की कोशिश कर रहे हैं और अपनी गलती छुपाने की कोशिश कर रहे हैं। पहले तो उन्हें माफी मांगनी चाहिये...।’’

मध्य प्रदेश पुलिस ने भाजपा नेताओं की शिकायत पर सोमवार को दिग्विजय सिंह सहित 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मध्य प्रदेश में 24 विधानसभा सीटों के अहम उपचुनाव होने हैं हालांकि उपचुनाव की तारीख अभी घोषित नहीं हुयी है। ये उपचुनाव दोनों दलों के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। 

Web Title: In Madhya Pradesh congress leader Digvijay will file a report against Cm Shivraj Singh Chouhan

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे