लाइव न्यूज़ :

केरल में सत्तारूढ़ एलडीएफ ने कांग्रेस नीत यूडीएफ को हराकर पाला विधानसभा का उपचुनाव जीता, LDF ने 2943 वोटों से जीत दर्ज की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 27, 2019 13:41 IST

कांग्रेस नीत यूडीएफ ने पाला उप चुनाव के लिए, केरल कांग्रेस(एम) के जोस के. मणि गुट के नेता जोस टॉम पुलिकुनेल को उम्मीदवार बनाया था। यहां 23 सितम्बर को उप चुनाव हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेनिथला ने मीनाचिल ग्राम पंचायत के पूर्व अध्यक्ष पुलिकुनेल को पाला उप चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया था।इससे पहले जोस के. मणि धड़े ने पुलिकुनेल को पार्टी की ओर से उम्मीदवार घोषित किया था।

सत्तारूढ़ माकपा नीत एलडीएफ पाला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव में विजयी रहा है। इससे पहले इस सीट पर कांग्रेस नीत विपक्षी यूडीएफ के उम्मीदवार का कब्जा था।

एलडीएफ उम्मीदवार मणि सी कप्पेन ने यूडीएफ के जोस टॉम पुलिक्कुनेल को कड़े मुकाबले में हरा दिया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता कप्पेन ने केरल कांग्रेस (एम) के नेता पुलिक्कुनेल को 2,943 मतों से हरा दिया। पाला सीट यूडीएफ का गढ़ रही है।

पूर्व वित्त मंत्री एवं केरल कांग्रेस (एम) के नेता केएम मणि के अप्रैल में निधन के चलते यहां उपचुनाव की जरूरत पड़ी। मणि ने पांच दशक तक इस सीट का प्रतिनिधित्व किया। लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद यह जीत एलडीएफ के लिए एक बड़ी राहत है।

केरल में सत्तारूढ़ एलडीएफ ने कांग्रेस नीत यूडीएफ को हराकर पाला विधानसभा का उपचुनाव जीता लिया है। कांग्रेस नीत यूडीएफ ने पाला उप चुनाव के लिए, केरल कांग्रेस(एम) के जोस के. मणि गुट के नेता जोस टॉम पुलिकुनेल को उम्मीदवार बनाया था। यहां 23 सितम्बर को उप चुनाव हुआ था। केरल की पाला विधानसभा सीट पर LDF ने 2943 वोटों से जीत दर्ज की।

केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेनिथला ने मीनाचिल ग्राम पंचायत के पूर्व अध्यक्ष पुलिकुनेल को पाला उप चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया था। इससे पहले जोस के. मणि धड़े ने पुलिकुनेल को पार्टी की ओर से उम्मीदवार घोषित किया था।

केरल कांग्रेस (एम) के सुप्रीमो एवं पूर्व वित्त मंत्री के. एम मणि ने करीब पांच दशक तक पाला निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। इस साल नौ अप्रैल को उनका निधन हो गया था, जिसकी वजह से यहां उप चुनाव कराया जा रहा है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता मणि सी. कप्पन सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के उम्मीदवार हैं। उन्होंने पिछले सप्ताह ही अपना नामांकन दाखिल किया था। 

टॅग्स :केरलपिनाराई विजयनकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा