लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में किसानों ने कई जगहों पर यातायात रोका, BJP विधायकों के आवास के बाहर किया प्रदर्शन

By अनुराग आनंद | Updated: March 12, 2021 07:26 IST

प्रदर्शनकारी किसानों ने कुछ समय के लिए हिसार-जींद मार्ग को अवरूद्ध कर दिया और राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाये।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के विधायक असीम गोयल द्वारा राज्य विधानसभा में दिये गये बयान पर आपत्ति जताते हुए किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि भाजपा और जननायक जनता पार्टी (जजपा) के विधायकों को किसी भी जनसभा के लिए उनके गांवों में नहीं प्रवेश करने देंगे।

अंबाला: हरियाणा विधानसभा में ‘किसानों पर केन्द्रित’ अविश्वास प्रस्ताव के गिरने के एक दिन बाद राज्य के किसानों ने जींद और हिसार में बृहस्पतिवार को यातायात को अवरूद्ध कर दिया जबकि इनमें से कुछ ने सत्तारूढ़ पार्टी के एक विधायक के आवास के बाहर प्रदर्शन किया।

अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन नहीं करने वाले हरियाणा के विधायकों के खिलाफ किसानों के एक समूह ने सिरसा और जींद में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी किसानों ने कुछ समय के लिए हिसार-जींद मार्ग को अवरूद्ध कर दिया और राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाये।

किसानों ने कहा कि जजपा के विधायकों को किसी गांव में नहीं प्रवेश करने देंगे

अंबाला शहर से सत्तारूढ़ भाजपा के विधायक असीम गोयल द्वारा राज्य विधानसभा में दिये गये बयान पर आपत्ति जताते हुए किसानों के एक समूह ने उनके प्रेम नगर स्थित आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि गोयल ने किसानों के संदर्भ में कुछ अप्रत्यक्ष टिप्पणी की थी। प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा कि वे भाजपा और जननायक जनता पार्टी (जजपा) के विधायकों को किसी भी जनसभा के लिए उनके गांवों में नहीं प्रवेश करने देंगे क्योंकि उन्होंने तीन नये कृषि कानूनों को निरस्त किये जाने के लिए केन्द्र पर दबाव नहीं बनाया।

हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार ने बुधवार को विश्वासमत जीत लिया था-

किसानों ने जब गोयल के आवास के बाहर प्रदर्शन किया तो उस समय वह वहां नहीं थे। सिरसा में किसानों के एक समूह ने हरियाणा लोकहित पार्टी के प्रमुख और स्थानीय विधायक गोपाल कांडा का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि कांडा किसानों के साथ खड़े नहीं हुए और उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ वोट किया। गौरतलब है कि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस द्वारा लाये गये अविश्वास प्रस्ताव को आसानी से पराजित कर हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार ने बुधवार को विश्वासमत जीत लिया था।

विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ 55 और पक्ष में 32 मत पड़े

मतों के विभाजन के बाद यह प्रस्ताव गिर गया। प्रस्ताव पर छह घंटे तक चली मैराथन चर्चा के अंत में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने सदन में घोषणा की कि अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ 55 और पक्ष में 32 मत पड़े थे। इस बीच चंडीगढ़ में बृहस्पतिवार को इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को अविश्वास प्रस्ताव लाने के बजाय अपनी पार्टी के विधायकों के साथ इस्तीफा देना चाहिए था। 

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :हरियाणाजींदसिरसाजननायक जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा