लाइव न्यूज़ :

योगी सरकार से नाराज राजभर ने की अमित शाह से मुलाकात, कहा-सबकुछ बता दिया

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 20, 2018 23:39 IST

ओम प्रकाश राजभर ने मंगलवार को दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की है। इस मुलाकात में उन्होंने यूपी सरकार के कामकाज के संबंध में विस्तार से बातचीत की है। 

Open in App

नई दिल्ली, 20 मार्चः भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साझीदार सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर इन दिनों नाराज चल रहे हैं। दरअसल, उनकी ये नाराजगी योगी सरकार के कामकाम को लेकर है। इसी संबंध में उन्होंने मंगलवार को दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की है। इस मुलाकात में उन्होंने यूपी सरकार के कामकाज के संबंध में विस्तार से बातचीत की है। 

उन्होंने अमित शाह से अपनी मुलाकात के बारे में बताया, 'मैंने अमित शाह से सबकुछ बताया है। उन्होंने मुझे आश्वासन दिया है कि वह 10 अप्रैल को उत्तर प्रदेश आएंगे और सीएम योगी आदित्यनाथ से बातचीत करेंगे। मैं इस मुलाकात के बाद संतुष्ट हूं।'इससे पहले ओम प्रकाश राजभर ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि राज्य सरकार केवल मंदिर पर ध्यान दे रही है, गरीबों के कल्याण पर नहीं। इन्हीं गरीबों ने उसे वोट देकर सत्ता तक पहुंचाया। बात बहुत होती है लेकिन जमीन पर बहुत कम काम हो रहा है। ओम प्रकाश राजभर ने यूपी से खाली हुई राज्यसभा सीटों के लिए 23 मार्च को होने वाले चुनाव में भी वक्त आने पर फैसला लेने की बात कहकर बीजेपी आलाकमान के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दीं।

राजभर ने 18 मार्च को कहा था कि हम अभी से कैसे बता सकते हैं कि अगले राज्यसभा चुनाव में हम बीजेपी को वोट देंगे या किसी अन्य पार्टी को। हमने अभी इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है। उत्तर प्रदेश में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के चार विधायक हैं। एसबीएसपी ने 2014 का लोक सभा चुनाव भी बीजेपी के साथ मिलकर लड़ा था। 

लोक सभा चुनाव में बीजेपी गठबंधन को यूपी की 80 संसदीय सीटों में से 73 पर जीत मिली थी। वहीं, 2017 में हुए विधान सभा चुनाव में बीजेपी गठबंधन को कुल 403 में से 325 सीटें मिली थीं। 

टॅग्स :ओम प्रकाश राजभरअमित शाहभारतीय जनता पार्टीदिल्लीयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

राजनीति अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया