लाइव न्यूज़ :

मैं संवैधानिक पदों पर टिप्पणी नहीं करती लेकिन कुछेक लोग (राज्यपाल) भाजपा के मुखपत्र की तरह काम कर रहे हैंः ममता

By भाषा | Updated: November 14, 2019 17:23 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि कुछ नामित व्यक्ति अपने कार्यक्षेत्र के दायरे से आगे निकल कर कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “उन्हें केंद्र सरकार की जगह नहीं लेनी चाहिए। केंद्र को निश्चित रूप से इसका ध्यान रखना चाहिए।”

Open in App
ठळक मुद्देमेरे राज्य में भी, आप देख रहे हैं कि क्या हो रहा है - वे एक समानांतर प्रशासन चलाना चाहते हैं।केंद्र और राज्य सरकारें लोगों द्वारा चुनी जाती हैं और संघीय ढांचे को संविधान के मुताबिक काम करना चाहिए।

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों के बाद राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन की अनुशंसा करने के लिए निशाना साधते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे कुछ लोग भाजपा के मुखपत्र की तरह काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ये लोग कुछ राज्यों में समानांतर प्रशासन चलाना चाहते हैं। बनर्जी ने कहा कि कुछ नामित व्यक्ति अपने कार्यक्षेत्र के दायरे से आगे निकल कर कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “उन्हें केंद्र सरकार की जगह नहीं लेनी चाहिए। केंद्र को निश्चित रूप से इसका ध्यान रखना चाहिए।”

बनर्जी ने कहा, “आम तौर पर मैं संवैधानिक पदों पर टिप्पणी नहीं करती लेकिन कुछेक लोग (राज्यपाल) भाजपा के मुखपत्र की तरह काम कर रहे हैं। मेरे राज्य में भी, आप देख रहे हैं कि क्या हो रहा है - वे एक समानांतर प्रशासन चलाना चाहते हैं।” उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें लोगों द्वारा चुनी जाती हैं और संघीय ढांचे को संविधान के मुताबिक काम करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा, “उन्हें (सरकारों को) काम करने दिया जाना चाहिए।” महाराष्ट्र में मंगलवार को राष्ट्रपति शासन लगाया गया था। इससे पहले कोश्यारी ने केंद्र सरकार को भेजी रिपोर्ट में कहा था कि स्थिर सरकार का गठन मौजूदा स्थिति में असंभव है। इसे लेकर गैर-भाजपाई दलों ने आपत्ति जताई थी।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने जुलाई के अंत में कार्यभार संभाला था और उसके बाद से ही विभिन्न मुद्दों को लेकर सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के साथ उनका रुख विपरीत रहा है। 

टॅग्स :इंडियाममता बनर्जीमोदी सरकारपश्चिम बंगालमहाराष्ट्रनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतWest Bengal: मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी शैली की मस्जिद’ के शिलान्यास को देखते हुए हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा