लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में गेहूं पर राजनीति, कांग्रेस ने भाजपा पर बोला हमला, कहा-प्रदेश में 90 प्रतिशत मंडियां बंद, खरीद सिर्फ कागजों पर

By भाषा | Updated: April 22, 2020 18:55 IST

कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा में खट्टर सरकार केवल बयानबाजी कर रही है। हरियाणा में सभी मंडी बंद हैं। सरकार गेहूं की खरीद नहीं करने वाली है।

Open in App
ठळक मुद्देआभास तब हो गया था जब बजट पेश किया था और खाद्य निगम का बजट 75 हजार करोड़ रुपया कम कर दिया था। हरियाणा, पंजाब की मंडियों को बंद करने का षड़ंयत्र रचा जा रहा है ताकि उन्हें समर्थन मूल्य पर खरीद नहीं करनी पड़े।

जींदः कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने बुधवार को आरोप लगाया कि हरियाणा में गेहूं की खरीद सिर्फ कागजों पर हो रही है और प्रदेश में 90 प्रतिशत मंडियां बंद है।

सुरजेवाला बुधवार को उचाना की पुरानी मंडी में गेहूं की खरीद का जायजा लेने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि तीन महीने पहले ही उन्होंने कहा था कि सरकार गेहूं की खरीद नहीं करने वाली है। इसका आभास तब हो गया था जब बजट पेश किया था और खाद्य निगम का बजट 75 हजार करोड़ रुपया कम कर दिया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा, पंजाब की मंडियों को बंद करने का षड़ंयत्र रचा जा रहा है ताकि उन्हें समर्थन मूल्य पर खरीद नहीं करनी पड़े। सरकार को पता है कि बिना आढ़ती के खरीद नहीं हो सकती है। सरकार आढ़ती और किसान के गठजोड़ को तोडऩा चाहती है। सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि पहले भाजपा ने जात-पात के नाम पर प्रदेश को बांटा लेकिन इस बार वो आढ़ती, किसान, मजदूर के एकजुट होने से सफल नहीं हो पा रहे है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा की जजपा-भाजपा सरकार लगातार तीसरे दिन गेहूं खरीद मामले में नाकाम साबित हुई है। सरकार पर नीति और नीयत में खोट होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने सुझाव दिया कि खरीद की पुरानी पद्धति को बहाल किया जाए। उन्होंने यहां कई अनाज मंडियों का दौरा किया। उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश की 99 प्रतिशत मंडियों में आज किसान व मजदूर बेहाल है। सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी व्यापारी, किसान व मजदूर के साथ खड़ी है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और मुख्यमंत्री मनोहल लाल खट्टर से कहा कि वे प्रदेश की मंडियों का का दौरा कर देख लें कि किसान, मजदूर व व्यापारी कितना दुखी हैं।

इस बीच पुरानी पद्धति से गेहूं की खरीद की मांग को लेकर आढ़तियों का धरना लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान बलराज श्योकंद अनिश्चितकालीन अनशन पर हैं। सर्व जातीय दाडऩ खाप चबूतरा पालवां ने आढ़तियों को अपना समर्थन दिया है। खाप के प्रधान दलबीर खेड़ी मंसानिया ने कहा कि आढ़तियों की मांग जायज है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आढ़ती व किसान का रिश्ता तोडऩा चाहती है, जो गलत है।

इस बीच हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रान्तीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने आरोप लगाया कि सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश के किसानों व आढ़तियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उधर इनेलो नेता और ऐलनाबाद से विधायक अभय चौटाला ने सामाजिक दूरी का नियम टूटने के चलते अनाज मंडियों का अपना दौरा रद्द कर दिया।

चौटाला ने कहा कि सरकार को एक सप्ताह का समय दिया जाता है। यदि गेहूं खरीद की व्यवस्थाएं नहीं सुधरीं तो किसानों के साथ मिलकर आगे के बारे में फैसला लेंगे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए आरोप लगााया कि प्रदेश सरकार ने धान में हुए घोटाले को दबा दिया और अब ठीक उसी प्रकार गेहूं खरीद में भी घोटाला करने का प्रयास किया जा रहा है। 

टॅग्स :हरियाणाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मनोहर लाल खट्टररणदीप सुरजेवाला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसिरसा जिलाः गांवों और शहरों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल, जानिए खासियत

क्राइम अलर्ट20 साल की नर्सिंग छात्रा की गला रेतकर हत्या, पिता ने कहा-महेंद्रगढ़ के उपेंद्र कुमार ने बेटी का अपहरण कर किया दुष्कर्म और लाडो को मार डाला

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

क्राइम अलर्टमां नहीं हैवान! बेटे समेत 4 बच्चों को बेरहमी से मारा, साइको लेडी किलर ने बताई करतूत; गिरफ्तार

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा