CAA प्रदर्शन के दौरान जान गंवाने वाले युवक के परिजनों से मिलने उसके घर पहुंचे राहुल गांधी
By भाषा | Updated: December 28, 2019 17:01 IST2019-12-28T17:01:12+5:302019-12-28T17:01:12+5:30
गुवाहाटी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि केंद्र और असम की भाजपा सरकारों की नीतियों के चलते यह राज्य हिंसा के पथ पर लौट सकता है।

CAA प्रदर्शन के दौरान जान गंवाने वाले युवक के परिजनों से मिलने उसके घर पहुंचे राहुल गांधी
गुवाहाटी में शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सैम स्टैफोर्ड के निवास का दौरा किया। दरअसल, नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में हिंसा के दौरान सैम ने अपनी जान गंवा दी थी। बता दें कि गुवाहाटी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि केंद्र और असम की भाजपा सरकारों की नीतियों के चलते यह राज्य हिंसा के पथ पर लौट सकता है।
Guwahati: Congress leader Rahul Gandhi visited residence of Sam Stafford, who lost his life during Citizenship Amendment Act protest violence. #Assampic.twitter.com/GeH5Xxe437
— ANI (@ANI) December 28, 2019
गांधी ने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में शांति लाने वाली असम संधि को बर्बाद नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने संशोधित नागरिकता कानून का हवाला देते हुए कहा, ‘‘ मुझे डर है कि असम भाजपा की नीतियों के चलते कहीं हिंसा के रास्ते पर पर लौट न जाएं।’’
उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस को असम एवं पूर्वोत्तर की संस्कृति, भाषा और पहचान पर हमला नहीं करने दिया जाएगा। गांधी ने कहा, ‘‘ असम कभी भी घृणा एवं हिंसा के साथ प्रगति नहीं कर सकता है। सभी को साथ आना होगा और भाजपा नेताओं को बतलाना होगा कि वे राज्य की संस्कृति, पहचान और इतिहास पर हमला नहीं कर सकते।’’