लाइव न्यूज़ :

अस्पताल से निकलते ही गोवा विधानसभा पहुंचे सीएम पर्रिकर, पेश किया बजट

By IANS | Updated: February 23, 2018 01:01 IST

मनोहर पर्रिकर ने गोवा के लोगों को धन्यवाद देकर बजट पेश किया। वो पिछले एक हफ्ते से लीलावती अस्पताल में भर्ती थे।

Open in App

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने गुरुवार को मुम्बई के लीलावती अस्पताल से निकलने के कुछ घंटों बाद ही नाटकीय ढंग से गोवा विधानसभा में आकर गोवा की जनता को उनके स्वस्थ होने की प्रार्थना करने के लिए धन्यवाद देने के बाद बजट पेश किया। कमजोर दिख रहे मुख्यमंत्री ने अपने भावुक संबोधन में कहा कि वे अब पूरी तरह ठीक हैं, बस उन्हें किसी से नजदीकी संपर्क से बचने के लिए कहा गया है।

अपने बेटे उत्पल के साथ आए पर्रिकर को वरिष्ठ अधिकारियों और सत्तापक्ष के विधायकों, मंत्रियों ने शुभकामनाएं दीं। बजट पेश करने से पहले अपने संक्षिप्त भाषण में पर्रिकर ने कहा, "विभिन्न मंदिरों, मस्जिदों, गिरिजाघरों या अन्य तरीकों से संदेशों, पत्रों और प्रार्थनाओं में मेरे अच्छे स्वास्थ्य की कामना करने वाले सभी लोगों को मैं धन्यवाद देता हूं।"

उन्होंने कहा, "मैं आपके प्यार से गदगद हूं। इससे मेरी उस धारणा को और मजबूती मिली है कि गोवा और गोवा के लोग मेरा परिवार हैं। आपकी प्रार्थनाओं और पूजा ने मुझे जल्द स्वस्थ होने तथा गोवा लौटने में मदद की।" उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें लोगों से कम मिलने को कहा है। लेकिन, उन्होंने कहा कि वे राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन करते रहेंगे।

पर्रिकर ने बजट कोष में श्रम, रोजगार और सूचना प्रोद्यौगिकी पर जोर देते हुए 144.65 करोड़ रुपये के राजस्व आधिक्य का बजट पेश किया।  पर्रिकर ने अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कहा कि वे पारंपरिक बजट भाषण पढ़ने में असमर्थ हैं।

वित्त वर्ष 2018-19 के लिए 17,123 करोड़ रुपये का बजट पेश करते हुए उन्होंने कहा, "यह वर्ष रोजगार वर्ष होगा। मेरी सरकार उद्योग, श्रम, रोजगार और सूचना प्रोद्यौगिकी को 548.89 करोड़ रुपये का अनुदान देकर स्थानीय रोजगारों का सृजन करेगी।" ऊर्जा मंत्री पांडुरांग मद्कैकर ने आईएएनएस को बताया कि पर्रिकर अगले बुधवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में हिस्सा लेंगे।

विपक्ष के नेता चंद्रकांत कावलेकर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पर्रिकर के कार्यभार ग्रहण करने के बाद सदन खुश है। उन्होंने पर्रिकर के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

टॅग्स :मनोहर पार्रिकरगोवाबजट 2018
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

राजनीति अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम