लाइव न्यूज़ :

मनोहर पर्रिकर गंभीर रूप से बीमार, कुर्सी के गोवा बीजेपी नेताओं में घमासान, अमित शाह करेंगे फैसला

By भाषा | Updated: August 29, 2018 20:50 IST

पर्रिकर अग्नाशय की समस्या से पीड़ित हैं और इस साल अमेरिका में लगभग तीन माह तक उपचार कराने के बाद वह जून में स्वदेश लौटे थे।

Open in App

पणजी, 29 अगस्तःगोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर द्वारा करवाये जा रहे उपचार के मद्देनजर पार्टी के नेता सरकार के नेतृत्व के मुद्दे पर चर्चा के लिए पार्टी प्रमुख अमित शाह से कल नयी दिल्ली में मिलेंगे। केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक ने संवाददाताओं से कहा कि पर्रिकर को स्वयं को स्वस्थ्य रखने को प्राथमिकता देनी चाहिए तथा मुख्यमंत्री पद छोड़ने या नहीं छोड़ने का फैसला, वही करेंगे। 

पर्रिकर के स्वास्थ्य को लेकर पैदा हो रही चिंताओं को दूर करने का प्रयास करते हुए नाइक ने कहा कि मुख्यमंत्री को ‘मामूली समस्याएं’ हैं और वह अमेरिका में आठ दिन रहेंगे। इससे पहले आज गोवा विधानसभा के अध्यक्ष प्रमोद सावंत ने बताया था कि पर्रिकर (62) अपने स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ समस्याओं के उपचार के लिए आज शाम अमेरिका रवाना होंगे। 

पर्रिकर अग्नाशय की समस्या से पीड़ित हैं और इस साल अमेरिका में लगभग तीन माह तक उपचार कराने के बाद वह जून में स्वदेश लौटे थे। इसके बाद उपचार के लिए वह इस महीने की शुरुआत में एक बार फिर अमेरिका गए थे।अमेरिका से वापस लौटने के एक दिन बाद पर्रिकर को 23 अगस्त को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें आज गोवा लौटना था।

नाइक और पार्टी की गोवा इकाई के प्रमुख विनय तेंदुलकर की अगुवाई में भाजपा नेता शाह से मिलेंगे। केंद्रीय मंत्री ने पणजी में संवाददाताओं से कहा, “हम (भाजपा की कोर टीम) पर्रिकर के स्वास्थ्य को देखते हुए वैकल्पिक नेतृत्व पर चर्चा के लिए शाह से मिलेंगे।”

नाइक से जब पूछा गया कि क्या पर्रिकर को मुख्यमंत्री पद छोड़ देना चाहिए तो केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘हां..पार्रिकर को स्वस्थ रहने को प्राथमिकता देनी चाहिए। यह निर्णय पर्रिकर को करना है कि मुख्यमंत्री पद पर बने रहा जाए या नहीं। यह उनका निर्णय होगा और उन्हें यह करने दीजिए।’’

टॅग्स :मनोहर पार्रिकरगोवा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा