लाइव न्यूज़ :

गहलोत का बीजेपी पर वार,कहा- चुनाव जीतने के लिये पार्टी सेना का सहारा ले रही है

By भाषा | Updated: April 16, 2019 06:38 IST

Open in App

 राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज चुनाव जीतने के लिये भाजपा द्वारा सेना का सहारा लिया जा रहा है और भारतीय सेना को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सेना बताया जा रहा है। करौली-धौलपुर, भरतपुर एवं जयपुर देहात में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए गहलोत ने कहा, ‘‘देश में भाजपा ने नफरत और घृणा का माहौल पैदा कर दिया है। भाजपा तोडऩे की राजनीति करती है, हम देश और दिलों को जोड़ते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘देश का संविधान खतरे में है और आपका वोट लोकतंत्र बचाने के लिए है। लोकतंत्र में विपक्ष एवं जनता को संतुष्ट करना पड़ता है लेकिन भाजपा सरकार इस मामले में पूर्णतया विफल रही है।’’ उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस का प्रधानमंत्री बना तो धौलपुर से सरमथुरा, गंगापुर वाया करौली रेल लाईन का कार्य कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में सडक़ें, बिजली, पानी, शिक्षा, मुख्यमंत्री आवास योजना, पट्टे वितरण जैसे विकास कार्यों के साथ-साथ गरीबों के लिये स्वास्थ्य योजनाएं, नि:शुल्क दवा योजना एवं जॉंच योजना, दो रूपये किलो के स्थान पर एक रूपये किलो गेहूं , किसानों का ऋण माफ, बेरोजगारों को 3500 रूपये बेरोजगारी भत्ता जैसी एक के बाद एक योजनाएं लागू की गई हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘1971 में पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिये गये, इन्दिरा जी ने कभी इसका श्रेय नहीं लिया और लक्षित हमले होते रहे, देश के हित में इन्हें कभी सार्वजनिक नहीं किया गया, अब मोदी जी ऐसे पेश कर रहे हैं, जैसे भारत ने पहली बार ऐस हमला किया हो, उनको इसका राजनीतिक फायदा चाहिये, शहादत सैनिकों ने दी है तो इन हमलों का श्रेय मोदी कैसे ले सकते हैं। भाजपा तोडऩे की राजनीति करती है, हम देश और दिलों को जोड़ते हैं।’’

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि आज देश में ऐसा वातावरण बना दिया है कि जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ है, वह देश के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि संवैधानिक संस्थाओं की धज्जियां उड़ायी जा रही है। उन्होंने कहा कि बसपा ने कांग्रेस के वोट काटने के लिये भाजपा कार्यकर्ता को टिकट दिया है लेकिन मतदाता समझदार हैं और आपका बसपा को दिया एक मत भाजपा को फायदा और कांग्रेस को नुकसान पहुंचाएगा । 

टॅग्स :लोकसभा चुनावअशोक गहलोतभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराजस्थान विधानसभा चुनाव 2028ः 45 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, देखिए लिस्ट

भारतबिहार के नतीजे निराशाजनक, कोई शक नहीं, गहलोत ने कहा-महिलाओं को 10-10 हज़ार रुपये दिए, चुनाव आयोग मूकदर्शक बना रहा, वीडियो

भारतबिहार चुनाव: अशोक गहलोत ने एनडीए के घोषणापत्र को बताया “झूठ का पुलिंदा”, कहा- भाजपा ने पहले जो वादे किए, वे अब तक पूरे नहीं हुए

भारतBihar Elections 2025: अशोक गहलोत ने किया ऐलान, कांग्रेस तेजस्वी के साथ मजबूती से खड़ी है

भारततेजस्वी यादव के आगे कांग्रेस ने डाले हथियार?, बिहार में एक नहीं 2 उपमुख्यमंत्री, अशोक गहलोत बोले- बनाएंगे महागठबंधन सरकार

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा