लाइव न्यूज़ :

बिहार में गरमाई सियासत, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी 'हम' ने भाजपा पर साधा निशाना तो लोजपा ने भी कसा तंज

By एस पी सिन्हा | Updated: January 30, 2021 16:58 IST

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने भाजपा के फैसले की कडी आलोचना की है। भाजपा के खिलाफ हम के प्रवक्ता में कडा बयान दिया है, जिसके बाद अब लोजपा भी पलटवार करती दिख रही है।

Open in App
ठळक मुद्देचिराग पासवान की तबीयत पिछले दो दिनों से खराब है। उनका कोविड टेस्ट भी कराया गया है।डॉक्टरों ने उन्हें बेड रेस्ट करने को कहा है। तबीयत खराब होने के कारण चिराग पासवान एनडीए की बैठक के साथ साथ ऑल पार्टी मीटिंग में भी शामिल नहीं हो पायेंगे। लोजपा की ओर से चिराग पासवान को लेकर यह बयान दिया गया है।

पटना,30 जनवरी। लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान को एनडीए की बैठक में बुलाए जाने के बाद सियासी घमासान शुरू हो गया है। हालांकि जदयू ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है, लेकिन में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने चिराग पासवान को बैठक में बुलाए जाने के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हम ने कहा कि जिस चिराग पासवान ने विधानसभा चुनाव में एनडीए के पीठ में छुरा घोंपने का काम किया है, उसको बैठक में बुलाना ठीक नहीं है। इससे गलत संदेश जाएगा। 

भाजपा के फैसले से हमलोग आहत है। एनडीए के साथ आगे मांझी रहेंगे की नहीं यह फैसला मांझी को करना है। चिराग पासवान ने विधानसभा चुनाव में एनडीए से अलग होकर जदयू प्रत्याशियों के खिलाफ उम्मीदवार उतारा। जिसके कारण जदयू को करीब 25 सीटों पर हार का सामना करना पडा। लेकिन अब इस बैठक में चिराग पासवान के बुलाए जाने पर जदयू खामोश है। वहीं, हम के विरोध को लोजपा ने बनावटी करार दिया है। लोजपा प्रवक्ता अशरफ अंसारी ने कहा है कि जीतन राम मांझी और उनकी पार्टी सत्ता से चिपके रहने वाले लोग हैं। सत्ता से बाहर आने का उनमें साहस नहीं। जबकि हकीकत यह है कि लोक जनशक्ति पार्टी शेरों की पार्टी है। जिसका नेतृत्व चिराग पासवान करते हैं। 

उन्होंने लिख कर, बता कर, पीसी कर पूरे जमाने के सामने कहा था कि नीतीश कुमार के नीतियों के खिलाफ लोजपा है और उनकी गलत नीतियों की जांच होगी। नीतीश कुमार के गलत नीतियों के खिलाफ थे और जब तक प्रदेश में सच में विकास नहीं होता। जब तक नीतीश कुमार नीतियों में परिवर्तन नहीं आता तब तक उनके सामने बिहार की बात लोजपा करेगी। मांझी सत्ता के कारण एनडीए से जुडे हैं विचारों से नहीं। किसी भी कीमत पर आप लोग सत्ता से बाहर नहीं जा सकते। सत्ता को लात मार कर आम बिहार की आवाज बनने का कलेजा सिर्फ चिराग पासवान में है। जीतन राम मांझी आप कृपया कर शांति से सत्ता में रहे। जनता सब जानती है। एनडीए से बाहर जाने की बात दोबारा अपने प्रवक्ताओं से मत कहवाइएगा। 

यहां बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के वक़्त चिराग पासवान ने नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था और अब उन्होंने एनडीए की बैठक में शामिल नहीं होने का फैसला लिया है। चिराग पासवान को संसद के तरफ से बैठक में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया था। लेकिन लोजपा के कोई भी नेता और चिराग पासवान इस बैठक में शामिल नहीं होंगे। 

यहां उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव से ही लोजपा को लेकर राजग के अंतर खींचतान जारी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में बजट सत्र को लेकर राजग का एजेंडा तय होगा। स्पष्ट है कि यह बैठक महत्वपूर्ण होगी। हालांकि चिराग पासवान बैठक में शामिल नहीं होंगे। 

टॅग्स :जीतन राम मांझीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में कौन सा नियम कानून?, NDA राज मतलब गुंडों का राज!, खुलेआम फायरिंग करते हम प्रवक्ता और जीतन राम मांझी के मीडिया सलाहकार दानिश रिजवान, वीडियो

भारत‘नीतीश मॉडल’ बनाम ‘सम्राट मॉडल’?, एनडीए सहयोगी दल ने कहा-बिहार में केवल नीतीश कुमार, अगला मुख्यमंत्री कौन?

भारतसम्राट चौधरी को बिहार मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्‍ट कर रहे हैं नीतीश कुमार?, जीतन राम मांझी ने कहा- मैं भी उन्‍हीं की मर्जी से मुख्‍यमंत्री बना था

भारतजब पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तो माननीय विधायक फोन नहीं ऑफ करेंगे तो क्या करेंगे?, जीतन राम मांझी का हमला, कहा- जय एनडीए तय एनडीए?

भारतबिहार: जीतन राम मांझी ने मांगी राज्यसभा की एक सीट, कहा- भाजपा के द्वारा किया गया था वादा

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा