लाइव न्यूज़ :

शिवसेना के पास भाजपा के साथ सरकार बनाने के अलावा कोई विकल्प नहीं: आठवले

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 7, 2019 07:49 IST

रामदास आठवले ने इस पर आश्चर्य जताया कि शिवसेना 56 विधायकों के साथ कैसे सरकार बना सकती है?

Open in App
ठळक मुद्दे हाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 105 सीटें जीतीं है,शिवसेना को 56 सीटों पर जीत हासिल हुई है.

भाजपा की सहयोगी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के प्रमुख रामदास आठवले ने बुधवार को कहा कि शिवसेना के पास महाराष्ट्र में देवेंद्र फड़नवीस के नेतृत्व में भाजपा के साथ सरकार बनाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है. उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब कुछ ही समय पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने कहा कि राकांपा एक ''जिम्मेदार विपक्ष'' की भूमिका निभाएगी.

गौरतलब है कि राज्य विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद से भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के बीच सरकार गठन को लेकर खींचातानी चल रही है. शिवसेना मुख्यमंत्री पद को लेकर 50-50 का फॉर्मूला अपनाने की मांग कर रही है, जबकि भाजपा लगातार इससे इनकार कर रही है.

शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राऊत के साथ मुलाकात के बाद सुबह शरद पवार ने यह बयान दिया कि भाजपा और शिवसेना को सरकार बनाना चाहिए और उनकी पार्टी एक ''जिम्मेदार विपक्ष'' की भूमिका निभाएगी. आठवले ने कहा,''शिवसेना के पास अब फड़नवीस के नेतृत्त्व में भाजपा के साथ सरकार बनाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है.

महाराष्ट्र की जनता ने भाजपा और शिवसेना को गठबंधन में सरकार बनाने के लिए जनादेश दिया है. उन्होंने इस पर आश्चर्य जताया कि शिवसेना 56 विधायकों के साथ कैसे सरकार बना सकती है? आठवले ने यहां संवाददाताओं से कहा,''अगर शिवसेना हमारे साथ नहीं आना चाहती तो, फड़नवीस को आगे बढ़ना चाहिए और सरकार बनाने का दावा पेश करना चाहिए.'' हाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 105 सीटें जीतीं है, जबकि शिवसेना को 56 सीटों पर जीत हासिल हुई है.

टॅग्स :महाराष्ट्रशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)असेंबली इलेक्शन 2019महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा