लाइव न्यूज़ :

अर्थव्यवस्था मंदी की गहरी खाई में गिरती ही जा रही है, लाखों हिंदुस्तानियों की आजीविका पर तलवार लटक रही है: प्रियंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 10, 2019 15:21 IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, ''ऑटो सेक्टर और ट्रक सेक्टर में गिरावट ‘प्रोडक्शन-ट्रांसपोर्टेशन’ में नकारात्मक विकास और बाजार के टूटते भरोसे की निशानी है। '' उन्होंने सवाल किया, ''सरकार कब अपनी आंखें खोलेगी? ''

Open in App
ठळक मुद्देनरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि आखिर सरकार मंदी पर अपनी आंखें कब खोलेगी।ऑटो सेक्टर और ट्रक सेक्टर में गिरावट ‘प्रोडक्शन-ट्रांसपोर्टेशन’ में नकारात्मक विकास और बाजार के टूटते भरोसे की निशानी है।

अर्थव्यवस्था में सुस्ती और वाहनों की बिक्री में गिरावट को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि आखिर सरकार मंदी पर अपनी आंखें कब खोलेगी।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, "अर्थव्यवस्था मंदी की गहरी खाई में गिरती ही जा रही है। लाखों हिंदुस्तानियों की आजीविका पर तलवार लटक रही है।" प्रियंका ने कहा, ''ऑटो सेक्टर और ट्रक सेक्टर में गिरावट ‘प्रोडक्शन-ट्रांसपोर्टेशन’ में नकारात्मक विकास और बाजार के टूटते भरोसे की निशानी है। '' उन्होंने सवाल किया, ''सरकार कब अपनी आंखें खोलेगी? '' 

अर्थव्यवस्था को चौपट कर मौन बैठी है सरकार:प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को कहा कि मोदी सरकार अर्थव्यवस्था चौपट कर के मौन बैठी हुई है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार देश की विकट स्थिति को छिपाने की कोशिश कर रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सरकार) के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर प्रियंका ने केंद्र की भाजपा सरकार पर यह प्रहार किया। कांग्रेस महासचिव ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘अर्थव्यवस्था चौपट, मौन बैठी है सरकार। संकट में हैं कम्पनियाँ, ठप्प हो रहा व्यापार।’’

उन्होंने ‘100 दिन कोई विकास नहीं’ हैशटैग के साथ किये इस ट्वीट में आगे कहा, ‘‘ड्रामे से, छल से, झूठ से, प्रचार से, करके कपट...जन-जन से छुपा रहे देश की हालत विकट।’’ 

टॅग्स :इंडियामोदी सरकारप्रियंका गांधीकांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा