लाइव न्यूज़ :

चेन्नई में शराब की दुकानें फिर से खोलने का द्रमुक ने किया विरोध, कहा- कोरोना केस और बढ़ेंगे

By भाषा | Updated: August 17, 2020 16:55 IST

द्रमुक के अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने खुदरा शराब की दुकानें फिर से नहीं खोलने की अपील की है। कहा कि इससे कोरोना वायरस के मामले और बढ़ेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देशराब की दुकानें खोलने से जो लोग प्रभावित होंगे उनके बारे में ना सोचकर, केवल सरकार को मिलने वाले राजस्व के बारे में सोचना अमानवीय होगा।सरकार ने रविवार को कहा था कि 24 मार्च से यहां बंद शराब की दुकानों को 18 अगस्त को खोल दिया जाएगा।

चेन्नई द्रमुक के अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने सोमवार को तमिलनाडु सरकार से टीएएसएमएसी की खुदरा शराब की दुकानें 18 अगस्त से यहां फिर से नहीं खोलने की अपील की और कहा कि इससे कोरोना वायरस के मामले और बढ़ेंगे। स्टालिन ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि शराब की दुकानों को फिर से खोलना राज्य में वायरस के प्रसार के लिए ‘‘बड़ा रास्ता’’ साफ करने जैसा है। सरकार ने रविवार को कहा था कि 24 मार्च से यहां बंद शराब की दुकानों को 18 अगस्त को खोल दिया जाएगा।

द्रमुक प्रमुख ने आरोप लगाया कि टीएएसएमएसी दुकानों की तमिलनाडु में कोरोना वायरस फैलने में ‘‘बड़ी भूमिका’’ है। उन्होंने कहा, ‘‘शराब की दुकानें खोलने से जो लोग प्रभावित होंगे उनके बारे में ना सोचकर, केवल सरकार को मिलने वाले राजस्व के बारे में सोचना अमानवीय होगा।

’’ उन्होंने कहा कि शराब की बिक्री बहाल करने से यहां कोरोना वायरस और फैलेगा। अम्मा मक्कल मुनेत्र कषगम के प्रमुख टीटीवी दिनाकरण ने भी चेन्नई में टीएएसएमएसी की दुकानें फिर से खोले जाने के फैसले का विरोध किया।

ये दुकानें ग्रेटर चेन्नई पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आने वाले चेन्नई और अन्य आस-पास के इलाकों में ही बंद हैं, जबकि सात मई से तमिलनाडु के बाकी हिस्सों में शराब की दुकानें खुल चुकी हैं। कोविड-19 के मामले तब अन्य स्थानों की तुलना में यहां अधिक होने की वजह से राज्य द्वारा संचालित तमिलनाडु राज्य विपणन निगम की शराब की दुकानें यहां नहीं खोली गई थीं। 

टॅग्स :चेन्नईतमिलनाडुकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सडीएमके
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारतमहिलाओं के लिए 2,000 रुपये, पेंशन में बढ़ोतरी, मुफ्त बिजली..., DMK का तमिलनाडु चुनाव घोषणा-पत्र हुआ जारी

भारतTamil Nadu Election 2026: 2 सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय, युवाओं को 4,000 रुपये देने का वादा

भारतTamil Nadu Elections: डीएमके 164 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, सहयोगियों के लिए छोड़ी 70 सीटें, स्टालिन कोलाथुर से लड़ेंगे चुनाव

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा