लाइव न्यूज़ :

विपक्षी नेता चुने जाने के बाद एक्टिव हुए देवेंद्र फड़नवीस, किसानों को लेकर उद्धव सरकार के सामने रखी ये मांग

By भाषा | Updated: December 1, 2019 15:23 IST

शिवसेना अध्यक्ष ठाकरे ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मुख्यमंत्री पद साझा करने के मुद्दे पर अपने पूर्व सहयोगी भाजपा से अलग होने के बाद शिवसेना ने राकांपा और कांग्रेस के गठबंधन में सरकार बनाई है। 

Open in App
ठळक मुद्देफड़नवीस ने राज्य का विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नाना पटोले को बधाई देते हुए यह बात कही। उन्होंने फड़नवीस के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा घोषित 10,000 करोड़ रुपये के पैकेज को नाकाफी बताया था

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फड़नवीस ने रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे फसल नुकसान के लिए किसानों को प्रति हेक्टेयर 25,000 रुपये दिए जाने की पहले जो मांग करते थे, उसे अब उन्हें पूरा करना चाहिए।

फड़नवीस ने राज्य का विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नाना पटोले को बधाई देते हुए यह बात कही। फड़नवीस ने कहा, ‘‘उद्धव ठाकरे ने अपनी पार्टी के नेता के तौर पर पिछले महीने (जब वह मुख्यमंत्री नहीं थे) राज्य भ्रमण के दौरान किसानों को मदद के तौर पर प्रति हेक्टेयर 25,000 रुपये देने की मांग की थी। मुझे लगता है कि उन्हें अब यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसानों को मदद मिले।’’ 

शिवसेना अध्यक्ष ठाकरे ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मुख्यमंत्री पद साझा करने के मुद्दे पर अपने पूर्व सहयोगी भाजपा से अलग होने के बाद शिवसेना ने राकांपा और कांग्रेस के गठबंधन में सरकार बनाई है। 

पिछले महीने शिवसेना और भाजपा के बीच जब सरकार गठन को लेकर भीषण टकराव चल रहा था, तब ठाकरे ने उन कुछ इलाकों का दौरा किया था जहां के किसानों को इस साल हुई बेमौसम बारिश के चलते फसल नुकसान हुआ था।

उन्होंने फड़नवीस के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा घोषित 10,000 करोड़ रुपये के पैकेज को नाकाफी बताया था और मांग की थी कि प्रभावित किसानों को मुआवजे के तौर पर प्रति हेक्टेयर 25,000 रुपये दिया जाना चाहिए। 

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसउद्धव ठाकरे सरकारमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा